फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Clean Air Places: उत्तराखंड के इन हिल स्टेशनों पर AQI है 100 से कम, जहां सेहत भी संभले और सफर भी बने यादगार

Sat, 15 Nov 2025 06:00 PM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Delhi Pollution 2025: जानिए उत्तराखंड के वे खूबसूरत हिल स्टेशन जहां AQI 100 से कम रहता है और हवा प्राकृतिक रूप से शुद्ध होती है। यात्रा और स्वास्थ्य दोनों के लिए बेस्ट।
विज्ञापन
1 of 6
उत्तराखंड के हिल स्टेशन - फोटो : Adobe
Clean Air Hill Stations In Uttarakhand: पहाड़ का सफर हमेशा दिल को सुकून देता है, लेकिन आज के दौर में सिर्फ खूबसूरती ही काफी नहीं। हवा की गुणवत्ता भी उतनी ही ज़रूरी है। जब मैदानी इलाकों का AQI 200 से 400 के बीच झूल रहा है, तब उत्तराखंड के कुछ शहर 100 से नीचे के AQI के साथ प्राकृतिक ऑक्सीजन बैंक की तरह खड़े हुए हैं। इस लेख में उत्तराखंड की उन जगहों या हिल स्टेशनों के बारे में बताया जा रहा है, जहां की वायु गुणवत्ता 100 से कम है। दिल्ली की दमघोंटू हवा में सांस लेना मुश्किल हो रहा है। ऐसे में दिल्ली वाले और सुकून की सांस लेने की इच्छा रखने वाले उत्तरांड के इन हिल स्टेशन की सैर पर आ सकता है। यहां आपको ताजी हवा  और सुकून दोनों मिलेगा। 

शुद्ध हवा मानसिक तनाव कम करती है। शुद्ध वायु गुणवत्ता वाली जगहों पर सांस लेने से दिल और फेफड़ों पर दबाव नहीं पड़ता है और ऐसे स्थानों पर बच्चे व बुजुर्ग बेफिक्र घूम सकते हैं। ये जगहें लंबी उम्र और बेहतर स्वास्थ्य में योगदान देती हैं। खास बात है कि यहां बताई जा रही जगहें प्रदूषण से राहत, एलर्जी और अस्थमा वाले यात्रियों के लिए सबसे सुरक्षित विकल्प हैं।
विज्ञापन

2 of 6
कौसानी - फोटो : instagram
कौसानी

कौसानी को मिनी स्विट्जरलैंड कहा जाता है। यहां की हवा में देवदार, चीड़ और बुरांश की महक घुली रहती है। यह जगह उन यात्रियों के लिए परफेक्ट है जो शांति चाहते हैं और सांस संबंधी समस्याओं से बचना चाहते हैं। यहां का AQI अक्सर 40 से 70 रहता है। यहां की ताजी हवा के बीच आप सनसेट पॉइंट, अनासक्ति आश्रम और रुद्रधारी वाटरफॉल घूमने जा सकते हैं। 
विज्ञापन

3 of 6
मुनस्यारी - फोटो : instagram
मुनस्यारी

हिमालय की छांव में  बसे मुनस्यारी में कुछ दिन बिता सकते हैं। यह हिल स्टेशन कम भीड़, ज्यादा शांति और बिल्कुल प्रदूषण मुक्त होने के लिए जाना जाता है। यहां की वायु गुणवत्ता सूचकांक 30 से 60 के बीच है। मुनस्यारी वो जगह है जहां प्राकृतिक हवा आपकी फेफड़ों को असल में आराम देती है। यहां आए तो खलिया टॉप ट्रेक, बिर्थी फॉल्स और पंचाचूली पीक्स व्यू पर जरूर जाएं।

4 of 6
औली - फोटो : instagram
औली 

औली स्कीइंग के लिए मशहूर है। यहां की साफ हवा आपको यही बस जाने के लिए प्रेरित करती है। औली का AQI 20 से 50 रहता है। औली की हवा दुनिया के कई विदेशी स्की डेस्टिनेशन से भी बेहतर गुणवत्ता वाली मानी जाती है। यहां की बर्फ और हवा, दोनों शरीर और मन को डिटॉक्स करती हैं। यहां स्कीइंग, रोपवे राइड और गुरसो बुग्याल का आनंद उठा सकते हैं।
विज्ञापन

5 of 6
तुंगनाथ मंदिर - फोटो : Instagram
चोपटा

चोपटा को मिनी स्विट्जरलैंड ऑफ इंडिया भी कहा जाता है। यहां की ताजी हवा में सांस लेकर आपको महसूस होगा कि आप जन्नत में आ गए हैं। चोपटा का वायु गुणवत्ता सूचकांक 30 से 80 के बीच रहता है। यहां के घने जंगल और कम कमर्शियलाइजेशन हवा को बेहद शुद्ध बनाए रखते हैं। चोपटा दुनिया के सबसे ऊंचे शिव मंदिर और ट्रेकिंग के लिए लोकप्रिय है। यहां आप तुंगनाथ ट्रेक, चंद्रशिला ट्रेक और बुग्याल वॉक का लुत्फ उठा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
सुरकंडा माता मंदिर धनोल्टी - फोटो : instagram
धनोल्टी

मसूरी से आगे काफी ऊंचाई पर बसे इस शांत हिल स्टेशन की हवा अन्य पर्यटन स्थलों की तुलना में अधिक शुद्ध है। यहां चीड़ के जंगलों में साफ हवा आपकी सेहत और मन दोनों के लिए बेस्ट है। यहां का AQI आमतौर पर 50 से 90 के बीच ही रहता है। धनौल्टी में आप इको पार्क, सुरकंडा देवी मंदिर और एप्पल ऑर्चर्ड घूमने जा सकते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें