दलाई हिल्स, मसूरी
- फोटो : instagram
मसूरी
क्वीन ऑफ हिल्स यानी मसूरी हर सीजन में खूबसूरत है, लेकिन सर्दियां इसे और भी जादुई बना देती हैं। बर्फ की हल्की परत, मॉल रोड की शामें और केम्प्टी फॉल का शांत पानी इसे कपल्स का सबसे फेवरेट गेटवे बनाते हैं। यहां कैफ़े हॉपिंग, केम्प्टी फॉल, गन हिल पॉइंट, कैमेल बैक रोड वॉक, दलाई हिल्स और टैंपल घूमने जाएं। दिल्ली से मसूरी की यात्रा काफी बजट में है। ट्रेन से देहरादून या ऋषिकेश पहुंचें। वहां से बस द्वारा डेढ़ से दो घंटे में मसूरी पहुंच सकते हैं। 200 रुपये का ट्रेन टिकट और 100 रुपये का बस टिकट मिलाकर आप बहुत कम बजट में यात्रा कर सकते हैं।