फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पहाड़ों की रानी के नाम से मशहूर है भारत की ये जगह, हरी भरी वादियां और ठंडी फिजाएं दिल मोह लेती हैं

Sat, 16 May 2020 09:06 AM IST
योगेश जोशी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
- फोटो : Pixabay

पश्चिम बंगाल का मशहूर हिल स्टेशन दार्जिलिंग बेहद ही खूबसूरत है। इसे पहाड़ो की रानी के नाम से भी जाना जाता है। हिमालय की बाहों में पसरा दार्जिलिंग कोलकाता से लगभग 700 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है। दार्जिलिंग अंतरराष्ट्रीय स्तर पर चाय के लिए प्रसिद्ध है। यहां की चाय की तारीफ पूरी दुनिया में होती है। दार्जिलिंग का नाम सुनते ही चाय के खूबसूरत बागानों का दृश्य आंखों के सामने आ जाता है। यहां सिर्फ चाय के बागान ही नहीं और भी ऐसी कहीं जगह हैं जो बेहद ही खूबसूरत हैं। आइए, आज जानते हैं यहां की खूबसूरत जगहों के बारे में.... 

Trending Videos
विज्ञापन

2 of 6
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

जोरपोखरी

  • जोरपोखरी दार्जिलिंग से लगभग 19 किलोमीटर की दूरी पर स्थित एक छोटा सा कस्बा है। यहां की हरी-भरी वादियां, ठंडी फिजाएं मन मोह लेती हैं। यहां पर बहती दो नीले पानी की झील का दृश्य देखते ही बनता है। इस जगह खूबसूरती की बात ही निराली है।
विज्ञापन

3 of 6
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Pixabay

कुर्सोंग 

  • कुर्सोंग सिलीगुड़ी से 47 किलोमीटर की दूरी पर स्थित एक छोटा सा हिल स्टेशन है। यहां की खूबसूरत नजारे देखते ही बनते हैं। कुर्सोंग में आत्मिक शांति का अनुभव होता है। यहां एक बारे आने के बाद जाने का मन ही नहीं करता है।
 

4 of 6
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Pixabay

मिरिक 

  • मिरिक भारत-नेपाल बॉर्डर पर स्तिथ है। ये बहुत ही सुंदर जगह है। यहां की मिरिक झील,चाय के बागान,संतरों के बगीचे देखते ही बनते हैं। दार्जिलिंग से मिरिक तक जाने के लिए जो रास्ता है वो चाय के बागानों से घीरा हुआ है। 

 

विज्ञापन

5 of 6
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Pixabay

लेप्चाजगत

  • लेप्चाजगत दार्जिलिंग से 14 किलोमीटर दूर एक छोटा सा गांव है। पहाड़ो के बीच में बसे इस गांव की खूबसूरती की बात ही निराली है। यहां पर एक अलग ही शांति का अनुभव होता है।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : social media

चटकपुर 

  • चटकपुर दार्जिलिंग के पास में कंचनजंघा पर्वत श्रेणियों से घिरा हुआ एक छोटा सा गांव है। चटकपुर के दक्षिण में एक छोटी सी नदी की धारा बहती है जिसकी खूबसूरती देखते ही बनती है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें