फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भारत के इन 4 जगहों पर लें साइकिलिंग का मजा, सफर होगा बेहद खूबसूरत

Mon, 13 May 2019 03:30 PM IST
प्रशांत राय लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
घूमना यानी कि उस जगह के खानपान, कल्चर और अलग-अलग तरह के एडवेंचर से भी रूबरू होना। ग्रूप ट्रिप, सोलो ट्रिप के साथ-साथ रोड ट्रिप का भी अपना अलग मजा है वो भी तब जब आप साइकिल पर कहीं घूमने जा रहे हों। साइकिल से ट्रिप करना यानी कि एक्सरसाइज के साथ-साथ एडवेंचर का भी लुत्फ उठाया जा सकता है। इसलिए हम आपको उस डेस्टिनेशन के बारे में बताने जा रहे हैं जहां आप साइकिलिंग का लुत्फ उठा सकते हैं। 
विज्ञापन

2 of 5
बैंगलुरु से नंदी हिल्स
अगर आप शहर के आसपास कहीं वीकेंड एंजॉय करने का प्लान बना रहे हैं तो नंदी हिल्स की ओर रवाना हो जाएं। सफर के दौरान रास्ता बहुत ही खूबसूरत है और इसे एडवेंचरस बनाते हैं उसमें मिलने वाले 40 मोड़, जो मानसून के सीजन में थोड़े खतरनाक हो जाते हैं। साइकिलिंग करते हुए यहां तक पहुंचना थोड़ा मुश्किल है लेकिन उतना ही मजेदार भी।
विज्ञापन

3 of 5
मुंबई से अलीबाग
अलीबाग वीकेंड डेस्टिनेशन मुंबई के लोगों के लिए बेस्ट जगह है। साइकिल राइडिंग के लिए ये रूट परफेक्ट है। हरे-भरे पहाड़ और साफ-सुथरी सड़कें आपके सफर को सुहाना बनाएंगी। मानसून के बाद इस जगह पर कैंपिंग करना सबसे बेहतरीन विकल्प है। 

4 of 5
कलिमपोंग से जुलूक
जुलूक छोटी सी जगह है लेकिन एडवेंचर को एक्सप्लोर करने के लिए बेस्ट डेस्टिनेशन है। साइकिल राइडिंग के लिए ये रुट थोड़ा रिस्की है क्योंकि रास्ते में ढेर सारे घुमावदार मोड़ हैं जिनपर गिरी बर्फ बाधा पहुंचा सकती है। इसलिए सफर करने के वक्त थोड़ा ध्यान देने की जरुरत है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
बोमडिला से तवांग
हरे-भरे जंगल, चावल के खेत और ऊंची-नीची ढलान वाली सड़कें रोमांच की अलग ही एहसास कराती हैं। तो अगर आप तैयार हैं इस एडवेंचर के लिए तो गर्मियों का टाइम आपके लिए बेस्ट है। हालांकि मानसून और सर्दियों में यहां सफर कना मुश्किल है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें