वैलेंटाइन डे कपल ट्रिप
- फोटो : pixabay
ऊटी, तमिलनाडु
प्राकृतिक सुंदरता और पहाड़ों के शौकीन हैं तो पार्टनर के साथ तमिलनाडु के ऊटी शहर में जा सकते हैं। ऊटी बेहद रोमांटिक जगह है। कपल के लिए यह जगह जन्नत से कम नहीं है। ठंडी बर्फीली हवाओं के बीच कपल का रोमांस दोगुना हो जाएगा। यहां कई खूबसूरत झीले हैं। जैसे ऊटी लेक, पायकारा लेक, एमराल्ड लेक, अपर भवानी लेक और कामराज सागर लेक, जहां आप अपने पार्टनर के साथ वक्त बिता सकते हैं।