कोरोना वायरस महामारी से आज के समय में दुनिया के कई देश प्रभावित हैं। विश्व स्वास्थ्य संगठन के प्रमुख कह चुके हैं कि द्वितीय विश्व युद्ध के बाद की यह सबसे बड़ी चुनौती है, जिससे पूरी दुनिया प्रभावित हुई है। लेकिन कुछ देश और कुछ ऐसे क्षेत्र अभी भी हैं, जहां कोरोना वायरस संक्रमण नहीं पहुंचा है। ये सभी देश दुनिया के सबसे खूबसूरत और शांत इलाकों में से हैं। एक ओर पूरी दुनिया कोरोना वायरस महामारी से जंग लड़ रही है, तो वहीं दूसरी तरफ इन देशों में कोरोना का एक भी मामला नहीं है। इन देशों ने सही समय पर कोरोना से अलर्ट होकर हवाई और समुद्री संपर्क बंद कर दिए।