फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पहाड़ों की रानी ऊटी में बिताएं पार्टनर के साथ सुकून भरे पल

Tue, 23 Apr 2019 08:52 AM IST
प्रशांत राय लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
तमिलनाडू में स्थित ऊटी एक बेहतरीन पर्यटन स्थल है जो प्रकृति प्रेमियों के लिए किसी स्वर्ग से कम नहीं है। इस हिल स्टेशन में दूर-दूर तक फैली हसीन वादियां, हरे-भरे पेड़ों की हरियाली यहां आने वाले पर्यटकों को सुकून पहुंचाती है। ऊटी ज्यादातर कपल्स के लिए बेस्ट हनीमून डेस्टिनेशन है। कपल्स यहां से खूबसूरत यादें अपने साथ लेकर जाते हैं। पहाड़ों की रानी ऊटी की खबूसूरती और वहां की खासियतों को जानने के बाद आप भी इस हिल स्टेशन पर कुछ सुकून के पल जरुर बिताना चाहेंगी। 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
प्रकृति प्रेमियों के लिए स्वर्ग
तमिलनाडू स्थित ऊटी अपनी खासियतों के कारण दुनिया भर में मशहूर है। समुद्र की सतह से करीब 7,440 फीट की ऊंचाई पर स्थित इस पर्यटन स्थल पर चारों तरफ हरियाली ही हरियाली है। यहां स्थित चाय के बागान, अलग-अलग तरह की वनस्पतियां पर्यटकों को अपनी ओर आकर्षित करती हैं। यहां कई सारे टूरिस्ट स्पॉट हैं जैसे कि डोडाबेट्टा पीक, लैम्ब्स रॉक, कोडानाड व्यू पॉइंट, बोटेनिकल गार्डन, नीलगिरी माउंटेन, चर्च हैं। 
विज्ञापन

3 of 5
ooty
नीलगिरी पर्वत
ऊटी की खूबसूरती को करीब से देखने के लिए हर साल भारी संख्या में न्यूली मैरिड कपल्स और पर्यटक आते हैं। यहां पूरे साल मौसम सुहाना बना रहता है। इसलिए आप किसी भी मौसम में यहां आकर सैर कर सकते हैं। 

4 of 5
वनस्पति झील
अगर आप अपने पार्टनर के साथ सुकून भरे पल प्रकृति के बीच में बिताना चाहते हैं तो वनस्पति उद्यान जरूर जाएं। इस उद्यान की स्थापना साल 1847 में की गई थी, जिसकी देखभाल बागवानी विभाग करता है। यहां आपको पेड़-पौधों की 650 से भी ज्यादा प्रजातियां देखने को मिलेंगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
डोडाबेट्टा
डोडाबेट्टा यहां की सबसे ऊंची चोटी है जो समुद्र तल से 2623 मीटर की ऊंचाई पर मौजूद है। डोडाबेट्टा ऊटी से केवल दस किलोमीटर की दूरी पर मौजूद है। यहां चीड़ के पेड़ काफी अधिक संख्या में पाए जाते हैं। और इसके आसपास देखने लायक कई मनमोहक चीजें भी हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें