फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Merry Christmas: क्रिसमस के जश्न के लिए मशहूर है दिल्ली के पास ये चार जगहें

Tue, 24 Dec 2019 10:54 AM IST
निलेश कुमार लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 7
Christmas Celebration - फोटो : Social Media
क्रिसमस आने ही वाला है हर तरफ इसके जश्न की तैयारी अभी से शुरू हो गई है। क्रिसमस सेलिब्रेशन के लिए लोग अपनी प्लानिंग बनाने में लगे हैं। यूं तो क्रिसमस के लिए देश-दुनिया में कई जगह मशहूर है, लेकिन दिल्ली-एनसीआर में भी कई स्पॉट हैं, जो खासकर क्रिसमस सेलिब्रेशन के लिए जाने जाते हैं। आइए, जानते हैं कुछ ऐसी ही खास जगहों के बारे में:
विज्ञापन

2 of 7
क्रिसमस की तैयारियां - फोटो : सोशल मीडिया
यहां हम आपको बताने जा रहे हैं, दिल्ली से सटे गुरुग्राम के चार स्पॉट के बारे में जो क्रिसमस सेलिब्रेशन के लिए मशहूर हैं। दिल्ली से महज 30 किलोमीटर की दूरी पर स्थित गुरुग्राम हरियाणा का छठा सबसे बड़ा शहर है। यहां पहुंचना बहुत ही आसान है। ट्रेन से जाएं, या तो मेट्रो से चले जाएं, या फिर सड़क मार्ग से।
विज्ञापन

3 of 7
Christmas - फोटो : अमर उजाला
गुरुग्राम में क्रिसमस का जश्न बहुत ही खास अंदाज में मनाया जाता है। क्रिसमस पर यहां का नजारा विदेशों से कम नहीं लगता। गुरुग्राम में घूमने के लिहाज से कई बेस्ट स्पॉट मौजूद हैं, जहां क्रिसमस और नए साल के जश्न के लिए बेहतर तरीके से सजाया जाता है। हम आपको  कुछ ऐसे ही स्पॉट के बारे में बता रहे हैं।

4 of 7
क्रिसमस के मौके पर सजा मॉल - फोटो : instagram
यहां चलती है ओपन पार्टियां
गुरुग्राम स्थित डीएलएफ साइबरहब अपने यूनीक स्टाइल एम्बिएंस, कैफे, बार, माइक्रोब्रुअरी और रेस्तरां के लिए मशहूर है। यहां नाइट पार्टी का नजारा बहुत शानदार होता है। लोग ज्यादातर अपने वीकेंड पर आते हैं या फिर क्रिसमस और नए साल पर कुछ खास कार्यक्रम का आयोजन किया जाता है। शाम में यहां ओपन पार्टियां चलती हैं। 
विज्ञापन

5 of 7
- फोटो : Instagram
छह एकड़ में बना है यह पार्क, जंगूरा के लिए मशहूर
छह एकड़ में बने इस पार्क की खासियत यह है कि यहां बॉलीवुड के सितारे भी कार्यक्रम होस्ट करने आते रहते हैं। जंगूरा यहां का सबसे मशहूर शो है, जिसे देखने को लोग खिंचे चले आते हैं। इसके साथ ही यहां आप स्वादिष्ट भोजन का भी मजा ले पाएंगे। क्रिसमस और नए साल पर खास कार्यक्रम होते हैं, जिसमें बॉलीवुड की मशहूर हस्तियां आती हैं। समय नजदीक आते-आते यहां का एंट्री टिकट महंगा हो जाता है, इसलिए अच्छा है कि आप अभी से बुकिंग कर लें। 
विज्ञापन

6 of 7
water park
मस्ती के लिए वॉटर पार्क भी
क्रिसमस की छुट्टियां प्लान कर रहे हैं, तो आइस्टर वॉटर पार्क भी आपके लिए बेहतर विकल्प हो सकता है। यहां आप पूरे परिवार के साथ आ सकते हैं। खासकर बच्चों को सबसे ज्यादा मजा आता है। यह वाटर पार्क 10 एकड़ में फैला हुआ है। न केवल क्रिसमस और न्यू इयर के लिए बल्कि वीकेंड पर या बच्चों के जन्मदिन पर भी लोगा यहां मस्ती और पार्टी करने पहुंचते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
प्रवासी पक्षी(File Photo) - फोटो : अमर उजाला
पक्षियों से प्यार है तो प्रकृति की गोद में पहुंचें
जिंदगी की भाग-दौड़ के बीच दिसंबर में लोग सुकून के कुछ पल बिताना पसंद करते हैं। अगर आपको पक्षियों से प्यार है और प्रकृति के करीब खुद को महसूस करना चाहते हैं तो सुल्तानपुर बर्ड सेंक्चुअरी आपके लिए बेहतर विकल्प है। यहां करीब 250 पक्षियों की अलग-अलग प्रजातियां पाई जाती हैं। खासकर सर्दियों में यहां कई प्रवासी पक्षी आते हैं, जिनकी अटखेलियां देखकर आपको आनंद का अनुभव होगा। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें