फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोवा ट्रिप पर जा रहे हैं इन चीजों से रहें सावधान, वरना हो जाएंगे ठगी के शिकार 

Tue, 24 Dec 2019 09:33 AM IST
निलेश कुमार लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 7
Goa Tour - फोटो : Pixabay
घूमने के लिए दिसंबर परफेक्ट समय होता है। खासकर क्रिसमस और नए साल को लेकर लोग लंबी यात्राओं पर भी निकलते हैं। युवाओं के पसंदीदा ट्रिप में से एक है गोवा ट्रिप। दोस्तों का साथ हो तो युवा लाखों की संख्या में हर साल गोवा पहुंचते हैं। समुद्री किनारों के लिए मशहूर गोवा में विदेशों से भी बड़ी संख्या में सैलानी पहुंचते हैं। सनबर्न फेस्टिवल यहां के क्रिसमस और न्यू ईयर सेलिब्रेशन को और ज्यादा शानदार बनाता है। आप भी गोवा ट्रिप प्लान कर रहे हैं तो ठगी से बचने और पैसे बचाने के लिए कुछ बातों का ध्यान रखना बेहद जरूरी है।  
विज्ञापन

2 of 7
Travel With Friends - फोटो : Pixabay
किराए पर वाहन लेते समय
गोवा घूमने के लिए टूरिस्ट किराए पर मिलने वाले टू-व्हीलर और फोर-व्हीलर का इस्तेमाल करते हैं। घूमने के लिए यह बढ़िया साधन है। बाइक, स्कूटी या कार किराए पर लेते समय आपको ध्यान रखना चाहिए कि पहले से ही कोई डेंट न लगा हो या फिर आंशिक रूप से क्षतिग्रस्त न हो। कई बार ऐसा होता है कि पहले से ही डेंट लगे वाहन को लौटाते समय उसकी भरपाई के रूप में आपसे पैसे वसूल लिए जाएं। 
विज्ञापन

3 of 7
travel - फोटो : Pixabay
इससे बचने का सबसे शानदार तरीका है कि वाहन किराए पर लेते समय आप मोबाइल से वाहन की तस्वीरें ले लें और उसका ठीक से वीडियो बना लें। इसके साथ ही आप किराया देने वाले को पहले ही डेंट, डैमेज वगैरह के बारे में बता दें, ताकि वह बाद में आपसे जुर्माना नहीं वसूल सके। 

4 of 7
mobile user - फोटो : social media
सिम कार्ड लेते समय 
गोवा में खासकर विदेशी सैलानियों के साथ सिम के नाम पर ठगी होती है, लेकिन भारतीय भी इस ठगी के शिकार हो सकते हैं। कई दुकानदार तो इंटरनेट पैकेज के नाम पर ज्यादा पैसे वसूल लेते हैं। कहते हैं कि बस एक घंटे में इंटरनेट चालू हो जाएगा और इंटरनेट नहीं चलने पर टूरिस्ट जब लौट कर आते हैं, तो दुकानदार सिम बेचकर जा चुका होता है। 
विज्ञापन

5 of 7
Goa tour - फोटो : Pixabay
इससे बचने के लिए आपको स्थाई दुकानों से सिम खरीदना चाहिए। अस्थाई दुकान वाले अपनी छतरी, टेबल, कुर्सी वगैरह लेकर गायब हो जाते हैं। सड़क चलते व्यक्ति से तो एकदम ही न खरीदें।
विज्ञापन

6 of 7
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
शॉपिंग करते समय मुफ्त के चक्कर में न फंसें
गोवा में खरीदारी को लेकर भी आप ठगी के शिकार हो सकते हैं। युवाओं में किसी को सस्ते कपड़े और मुफ्त गिफ्ट का लालच होता है, तो किसी को सस्ती शराब का लालच होता है। कुछ लोग रिक्शे और टेंपो वालों की बातों में आकर होटल, दुकानों या रेस्टॉरेंट में पहुंच जाते हैं और फिर किसी न किसी बहाने आपसे अतिरिक्त रकम वसूल ली जाती है। आपके लिए अच्छा होगा कि आप इन चक्करों में न फंसें। आप जिस होटल में ठहरे हैं, उनके स्टाफ से या फिर स्थानीय बुजुर्ग से सलाह ले सकते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
beach - फोटो : Social Media
ढोंगी बाबाओं के चक्कर में न फंसे
गोवा के कई बीच पर हाथी के साथ तस्वीरें खिंचाने का चलन है। कुछ बीच पर आपको ढोंगी बाबा भी मिल सकते हैं। उनका दावा होता है कि हाथी के साथ फोटो खिंचाने पर आपके पाप धुल जाएंगे, फलां—फलां फायदे होंगे वगैरह—वगैरह। फोटो खिंचाने के बाद ये बाबा आपसे दक्षिणा के नाम पर मोटी रकम खींचने की कोशिश करेंगे। बेहतर होगा कि आप इन झंझटों में न पड़ें। हाथियों के साथ बाबाओं की मंडली देखें तो तुरंत अपना मुंह फेर लीजिए। अगर फिर भी कोई बाबा आपके पास आकर हाथी के साथ फोटो खिंचाने के लिए कहें तो उन्हें विनम्रता से इन्कार कर दीजिए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें