जैसलमेर का किला
- फोटो : pixabay
जैसलमैर
गोल्डन सिटी के नाम से मशहूर जैसलमेर में घूमने के लिए आपको किसी गाड़ी और घोड़े की जरूरत नहीं है, पैदल ही आप यहां की संकरी गलियों को घूम सकते हैं। यहां के आलीशान भवन, हवेलियां और किले लोगों को अपनी तरफ आकर्षित करते हैं। राजस्थान की ऐतिहासिक खूबसूरती को देखने के लिए देश ही नहीं विदेश से भी सैलानी आते हैं। यहां की संस्कृति लोगों को बहुत पसंद आती है, तो वहीं राजस्थान का लोक संगीत और नृत्य पूरी दुनिया में मशहूर है,साथ ही कठपुतलियों का डांस लोगों को बहुत लुभाता है। कुछ सैलानी यहां के रेगिस्तान का भी लुत्फ ऊंट की सवारी कर उठाते हैं।