फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्राकृतिक नजारों का अनोखा संगम है चिकमंगलूर, बारिश में यहां घूमने जाने की बात ही कुछ और है

Mon, 26 Aug 2019 08:22 AM IST
पंखुड़ी सिंह लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 7
- फोटो : pixa
चिकमंगलूर अपने आप में प्राकृतिक नजारों का अनोखा संगम समेटे हुए है। पर्वतीय तलहटी पर स्थित यह शहर चाय और कॉफी के बागानों के लिए भी प्रसिद्ध है। जिन्होंने भी इस खूबसूरत नगर को देखा है वो यहां की खूबसूरती का मुरीद हो गया है। आइए आगे की स्लाइड में जाने इस खूबसूरत शहर के बारे में क्या कहते हैं अभिनेता कार्तिक जयराम।
विज्ञापन

2 of 7
- फोटो : pixa
मुझे कर्नाटक राज्य का शहर चिकमंगलूर बहुत पसंद है। पर्यटकों के लिए यह बेहद खूबसूरत व अच्छी जगह है। चिकमंगलूर को चिक्कमगलुरु के नाम से भी जाना जाता है। यह शहर अपने आप में प्राकृतिक नजारों का अनोखा संगम समेटे हुए है। यहां चारों तरफ हरियाली है, पहाड़ हैं और झरने बहते नजर आते हैं। कई जगह तो सड़कें बेहद छोटी-छोटी हैं।
विज्ञापन

3 of 7
- फोटो : pixa
पर्यटकों के लिए चिकमंगलूर घूमना अपने आप में अद्भुत नजारा है। यहां के जंगल में घूमना मजेदार अनुभव का अहसास कराता है। बारिश के दिनों में तो यहां का मौसम और भी अच्छा व सुहावना हो जाता है, जबकि गर्मियों के मौसम में यहां का शीतल वातावरण पर्यटकों के मन को मोह लेता है। 

4 of 7
- फोटो : pixa
पर्यटकों के लिए चिकमंगलूर घूमना अपने आप में अद्भुत नजारा है। यहां के जंगल में घूमना मजेदार अनुभव का अहसास कराता है। बारिश के दिनों में तो यहां का मौसम और भी अच्छा व सुहावना हो जाता है, जबकि गर्मियों के मौसम में यहां का शीतल वातावरण पर्यटकों के मन को मोह लेता है।  मेरी कई साउथ फिल्मों की शूटिंग भी यहीं हुई है। जब पहली बार मैं वहां घूमने गया तो वहां का प्राकृतिक सौंदर्य देखता ही रह गया। उसके बाद वहां आने-जाने का सिलसिला बन गया। वहां पर्यटकों के देखने लायक काफी जगहें हैं, जिनमें मुरुदेश्वर व बाबा बुदगिरी पर्वत क्षेत्र दर्शनीय व खास स्थल हैं।
विज्ञापन

5 of 7
- फोटो : pixa
चिकमंगलूर के पास स्थित मुरुदेश्वर बहुत दर्शनीय स्थल है। वहां समुद्र किनारे महादेव का बहुत बड़ा मंदिर है, जहां महादेव की बहुत ही विशाल मूर्ति स्थापित है, जिसे देखकर ऐसा अनुभव होता है कि साक्षात महादेव ही वहां विराजमान हों। दिन और रात दोनों समय इस मंदिर में घूमने का अनुभव अलग-अलग होता है। रात की जगमगाहट में तो यह जगह और भी खूबसूरत व मनमोहक लगने लगती है। मान्यता है कि इसी जगह पर रावण ने भगवान शिव को प्रसन्न करने के लिए तप व पूजा-अर्चना की थी। यहां के लोग मेले व त्योहार भी खूब धूमधाम के साथ मनाते हैं। मुझे याद है, जब मैं एक बार यहां गया था तो उन दिनों मेला लगा हुआ था। उस दौरान चिकमंगलूर और भी खूबसूरत लग रहा था। उस समय यहां के लोग अंगारों पर चलने का करतब दिखा रहे थे। दशहरा का त्योहार भी यहां के लोग बहुत धूमधाम से मनाते हैं।
विज्ञापन

6 of 7
- फोटो : pixa
चिकमंगलूर में ही स्थित बाबा बुदगिरी पर्वत भी पर्यटकों के लिए आकर्षण का केंद्र है। यह पर्यटन स्थल सूफी संत हजरत दादा हयात खलदार के नाम से जाना जाता है। खास बात यह है कि यह हिंदुओं और मुसलमानों दोनों का संयुक्त तीर्थ स्थल है, जो भारत में कहीं और नहीं है। यहां पर लोग दूर-दूर से नतमस्तक होने आते हैं। साथ ही यहां के प्राकृतिक नजारों का मजा लेते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
- फोटो : pixa
यहां रेस्टोरेंट्स के गार्डन में पर्यटकों को आकर्षित करने के लिए घास व फूलों से ढंकी महिलाओं की सुंदर मूर्तियां बनाई गई हैं, जो पर्यटकों को खूब प्रभावित करती हैं। चिकमंगलूर में पर्यटकों की खरीदारी के लिए एमजी रोड खास है। मैं देश-विदेश में काफी जगह घूम चुका हूं। मगर अपने ही देश में इतनी खूबसूरत जगह मैंने आज तक नहीं देखी। विदेश की बात करें तो मुझे ऑस्ट्रेलिया बहुत भाया, मगर अभी नीदरलैंड घूमने की इच्छा बाकी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें