चारों तरफ समुद्र और बीच में छोटा सा द्वीप ऐसे ही किसी सुंदर सी जगह की तलाश अगर आपको है, जहां आप भगदौड़ भरी जिंदगी से दूर कुछ समय बिताना चाहते हैं तो ये जगह बिल्कुल आपके लिए ही है। सफेद चमचमाती रेत और किनारे बहता नीला समुंदर किसी का भी मन मोह लेगा। साफ-सुथरे वातावरण और चारों तरफ फैली शांति किसी भी प्रकृति से प्रेम करने वाले के लिए जन्नत से कम नहीं है। तो आइए जानते हैं वो अद्भुत जगह कौन सी है।