कटरा से श्रीनगर रेल यात्रा
- फोटो : Instagram
कटरा से श्रीनगर तक रेल मार्ग का रूट और किराया
कटरा-श्रीनगर रूट पर कुल 17 स्टेशन हैं। कटरा से कश्मीर तक दो वंदे भारत ट्रेन शुरू हो रही हैं जो नियमित चलाई जाएंगी। पहली सुबह 08.10 मिनट पर कटरा से रवाना होकर 11.10 मिनट पर श्रीनगर पहुंचेंगी। इस बीच 10 बजे बनिहाल स्टेशन पर रुकेगी। वहीं दूसरी टेन, श्री माता वैष्णो देवी कटरा से दोपहर 02.55 मिनट से चलकर बनिहाल होते हुए शाम 6 बजे श्रीनगर पहुंचेगी। इस सफर को सड़क मार्ग से तय करने में लगभग 6 घंटे का समय लगता था, उसे अब तीन घंटे में पूरा किया जा सकेगा।
कश्मीर से दो वंदे भारत एक्सप्रेस को कटरा तक वापसी के लिए भी चलाया जाएगा। अभी ये चारों ट्रेन माता वैष्णो देवी कटरा से श्रीनगर मार्ग तक ही चलेंगी। जम्मू तवी रेलवे स्टेशन को बेहतर बनाया जा रहा है, जिसके बाद ये चारों ट्रेन सीधे दिल्ली तक चलाई जा सकेंगी।
कटरा से श्रीनगर के बीच वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन का किराया 715 रुपये प्रति व्यक्ति है और इकोनाॅमी क्लास का किराया 1320 रुपये होगा। आठ कोच वाली वंदे भारत एक्सप्रेस में 530 यात्री सफर कर सकेंगे। कटरा से ही यात्रियों के सामान और आईडी कार्ड की जांच होगी।