जैन मंदिर अयोध्या
- फोटो : instagram
अयोध्या में जैन मंदिर
राम मंदिर से लगभग एक किलोमीटर दूर जैन मंदिर है। अयोध्या मात्र भगवान राम का जन्म स्थल ही नहीं, बल्कि जैन धर्म के लिए भी बहुत उच्च महत्व का स्थान है। माना जाता है कि यहां पर 5 जैन तीर्थंकरों ने जन्म लिया है। स्वर्गद्वार के निकट भगवान आदिनाथ का मंदिर, गोला घाट के निकट भगवान अनंतनाथ का मंदिर, रामकोट में भगवान सुमननाथ का मंदिर , सप्तसागर के निकट भगवान अजीत नाथ का मंदिर व सराय में भगवान अभिनंदन नाथ का मंदिर दर्शनीय है। राय गंज क्षेत्र में एक विशाल जैन मंदिर स्थापित है, इसमें प्रथम तीर्थंकर भगवान आदिनाथ (ऋषभ देवजी) की 21 फुट ऊंची प्रतिमा विशेष रूप से स्थापित है।