Honeymoon Destinations In India: जिन लोगों की शादी हाल ही में हुई है, वह गर्मियों में हनीमून के लिए जाने की योजना बना रहे होंगे। हनीमून ट्रिप की प्लानिंग कर रहे कपल के लिए दो समस्याएं हैं, पहली ये कि इतनी गर्मी में कहां जाएं? और दूसरी हनीमून ट्रिप को बजट में कैसे प्लान करें?
हनीमून के लिए नवदंपति काफी उत्साहित होते हैं लेकिन जब वह एक रोमांटिक सफर पर जाने की योजना बना रहे होते हैं तो सबसे
पहली चिंता बजट की आती है। आमतौर पर फ्लाइट टिकट, होटल बुकिंग, पार्टनर के लिए एक रोमांटिक माहौल तैयार करने और घूमने-फिरने का खर्च लगभग ढेड़-दो लाख तक पहुंच जाता है। शादी में हुए खर्चों के बाद बजट बिगड़ गया होता है, ऐसे में वह ऐसी रोमांटिक हनीमून ट्रिप की तलाश में होते हैं जो सभी सुविधाओं से पूर्ण हो लेकिन खर्च उनके बजट में हो।
कपल की
दूसरी चिंता होती है, हनीमून के लिए उपयुक्त जगह की तलाश। मई -जून में बेहद गर्मी होती है। इस मौसम में घूमना सामान्य तौर पर थकान भरा, पसीने और गर्मी से परेशान कर देने वाला हो सकता है। हिल स्टेशनों पर मैदानी इलाकों की तुलना में हल्की ठंड हो सकती है लेकिन जो हिंदी फिल्में देखकर बड़े हुए हैं, वह बर्फीली वादियों में अपने पार्टनर के हाथों में हाथ डाल हनीमून ट्रिप पर जाने का सपने देखते हैं।
कपल की इन दोनों समस्याओं का समाधान इस लेख के माध्यम से किया जा रहा है।
यहां आपको कुछ ऐसे हनीमून डेस्टिनेशन के विकल्प दिए जा रहे हैं जहां आप गर्मियों में बेफिक्री के साथ घूम सकते हैं। साथ ही इन जगहों पर हनीमून ट्रिप का खर्च भी कम होगा।