फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Cheap Trip Ideas: कम पैसों से लग्जरी ट्रिप का उठाना चाहते हैं लुत्फ, तो इन तरीकों से करें यात्रा प्लान

Mon, 20 Jun 2022 04:20 PM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
कम पैसो में करें लग्जरी सफर - फोटो : istock
Cheap Trip Ideas: अधिकतर लोगों को घूमने का शौक होता है लेकिन चाहकर भी वह सफर पर नहीं निकल पाते। ट्रिप पर न जा पाने का पहला कारण पैसे होते हैं। लोगों को लगता है कि ट्रिप पर जाने से उनके एक बार में कई सारे पैसे खर्च हो जाएंगे और महीने का बजट बिगड़ जाएगा। कई सारे लोग तो ट्रैवल के लिए पैसों की बचत करते हैं ताकि साल में कम से कम एक अच्छी ट्रिप पर जा सकें। लेकिन सफर से वापस आने के बाद जब वह यात्रा के दौरान हुए खर्चों का हिसाब लगाते हैं तो उन्हें लगता है कि उनका काफी पैसा खर्च हो गया। कई बार घूमने के चक्कर में लोग खर्च को भूल जाते हैं और बाद में दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। लेकिन अगर कम पैसों में लग्जरी और आरामदायक सफर पर जाना चाहते हैं, तो बजट में ट्रिप को प्लान करें। शानदार बजट ट्रिप प्लान करने के लिए कुछ बातों का ध्यान रखना चाहिए। जानिए लग्जरी बजट ट्रिप के प्लानिंग टिप्स।
विज्ञापन

2 of 6
ऑफ सीजन जाएं - फोटो : istock
कम पैसों में सफर के तरीके

ऑफ सीजन घूमें

अक्सर लोग किसी पर्यटन स्थल, हिल स्टेशन आदि पर एक जैसे दिनों में ही जाते हैं। जैसे गर्मियों की छुट्टियों में ज्यादातर लोग हिल स्टेशन पर जाना पसंद करते हैं। सीजन में प्रसिद्ध जगहों पर जाने पर आपका अधिक पैसा व्यय हो सकता है। लेकिन इन्ही जगहों पर अगर आप ऑफ सीजन जाते हैं तो हर चीज आपको कम पैसों में मिलेगी। जैसे होटल का किराया, खाना, घूमने के लिए टिकट आदि का दाम ऑफ सीजन होने पर कम हो जाता है। इससे आपका पैसा बच सकता है।
विज्ञापन

3 of 6
ट्रेन या बस में करें सफर - फोटो : istock
परिवहन पर खर्च

सफर के लिए परिवहन सबसे जरूरी है। आप किसी भी ट्रैवल डेस्टिनेशन पर जाते हैं तो ट्रेन, बस और हवाई जहाज का टिकट लेते हैं। अगर डेस्टिनेशन बहुत ज्यादा दूर न हो तो सरकारी पर्यटन की बसों की बुकिंग कर सकते हैं। यह ट्रेन या हवाई जहाज की तुलना में सस्ती होंगी। ट्रेन या हवाई जहाज से जाना है तो पहले से ही टिकट करवा लें। मौके पर टिकट महंगा हो जाता है, पहले आपको सस्ता टिकट मिल सकता है। ऑनलाइन टिकट बुकिंग में आपको कूपन या कैशबैक आदि की सुविधा भी मिलती है। जिससे आप अपने पैसे को बचा सकते हैं।

4 of 6
बजट में होटल बुकिंग करें - फोटो : istock
होटल बुकिंग

कहीं भी घूमने जा रहे हैं तो होटल रूम को ढूंढना भी महंगा पड़ता है। टैक्सी के चार्ज, ऑफलाइन बुकिंग के दौरान होटल रूम के चार्ज में परिवर्तन आदि हो सकने की संभावना रहती है। इसलिए आप पहले से ही ऑनलाइन होटल बुकिंग कर सकते हैं। कई वेबसाइट्स पर होटल का रिव्यू चेर करके या दिए गए नंबर पर काॅल करके सारी जानकारी लेने के बाद अपने बजट के अनुसार होटल बुक करें। इसमें आपको कई विकल्प मिल जाते हैं।
विज्ञापन

5 of 6
सफर में खाना साथ ले जाएं - फोटो : Istock
खाने पर खर्च

ज्यादातर लोग सफर के दौरान जहां रुकते हैं, वहां किसी होटल या ढाबे का खाना खाते हैं। ऐसा करने से खाने के लिए बहुत ज्यादा व्यय होने के साथ ही सेहत पर भी नुकसान होने की संभावना रहती है। इसलिए सफर के दौरान के लिए घर का बना खाना पैक कर लें, या हल्के फुल्के घर के बने स्नैक्स रखें, ताकि खाने में होने वाली फिजूलखर्ची को रोक सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
सफर के लिए बाइक या स्कूटी किराए पर लें। - फोटो : istock
स्थानीय परिवहन

अपने ट्रैवल डेस्टिनेशन पर पहुंचकर आप टैक्सी या प्राइवेट कार बुक कर लेते हैं, इस उम्मीद के साथ की वह आपको पूरा सफर करा देगी। लेकिन इससे आपको उस जगह की लोकल चीजें देखने को नहीं मिल पातीं। आप घूमने के लिए स्कूटी या बाइक किराए पर ले सकते हैं। स्थानीय बसों या लोकल ऑटो या टैक्सी से भी सफर कर सकते हैं। इस तरह से आपको जगह को अच्छे से जानने का मौका मिलेगा और सफर में रोमांच बना रहेगा। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें