Father’s Day 2022: 19 जून को दुनिया भर में फादर्स डे मनाया जा रहा है। फादर्स डे पिता और बच्चों के बीच के अटूट रिश्ते को सेलिब्रेट करने का दिन है। बच्चों के लिए पिता बहुत कुछ करते हैं। उनके जन्म के बाद से लेकर बच्चों की सेहत, जरूरत, सपने और भविष्य को अच्छा बनाने के लिए पिता कड़ी मेहनत और परिश्रम करते हैं। इसके बदले में पिता बच्चों से अपने लिए कोई ख्वाहिश नहीं रखता। लेकिन बच्चों का फर्ज बनता है कि माता पिता से समय- समय पर अपने प्यार को जाहिर करें। वैसे तो पिता के प्रति अपने लगाव और स्नेह को जाहिर करने का कोई खास दिन नहीं होता है लेकिन अगर आप अपने पिता को खास महसूस कराना चाहते हैं तो फादर्स डे का दिन बेहतर विकल्प है। इस फादर्स डे पर अपने पिता के साथ समय बिताएं। अपने व्यस्त शेड्यूल का एक दिन पिता के नाम कर दें। इस फादर्स डे पर मौसम भी सुहाना है, ऐसे में पिता के साथ कहीं बाहर जाने का प्लान बनाएं। चलिए जानते हैं कि फादर्स डे पर पिता के साथ कहां घूमने जा सकते हैं।