Best Places To Visit In March: मार्च के महीने में सर्दी कुछ कम होने लगती है। सर्दी का मौसम खत्म होने लगता है लेकिन बहुत अधिक गर्मी भी नहीं होती। इस महीने में न तो जनवरी-फरवरी की कंपा देने वाली ठंड होती है और न ही जून-जुलाई की उमस वाली गर्मी। वहीं बरसात भी न होने के कारण यह महीने घूमने के लिए काफी सही समय होता है। मार्च में आप अपने दोस्तों, परिवार या पार्टनर के साथ घूमने की योजना बना सकते हैं। किसी भी वीकेंड पर आप सफर के लिए जा सकते हैं। इस महीने में दो दिन की ट्रिप के लिए बहुत सारी जगहों का विकल्प मिल जाएगा, जहां आप कम पैसों में अपनी छुट्टी का पूरा आनंद उठा पाएंगे। अगर सुकून के पल बिताना चाहते हैं तो भी मार्च के महीने में बहुत सारी जगहों पर जा सकते हैं और अगर दोस्तो संग मौज मस्ती की योजना है तो महज 5000 के बजट में घूमा जा सकता है। यहां आपको मार्च के महीने में बजट ट्रिप के लिए घूमने लायक जगहों के बारे में बताया जा रहा है।