फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली के पास बसा है ये सबसे शानदार हिल स्टेशन, ना नाम सुना होगा ना पहले कभी गए होंगे 

Thu, 09 May 2019 12:04 PM IST
प्रशांत राय लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
मई की शुरुआत हो चुकी है और छुट्टियां दस्तक दे रही हैं। घूमने की प्लानिंग पहले से होगी लेकिन डेस्टिनेशन तय करना अभी बाकी हो तो इस उबलते मौसम में ठंडक और सुकून के लिए उत्तराखंड की एक शानदार टूरिस्ट प्लेस आपका इंतजार कर रही है। यदि आप दिल्ली रहते हैं  या फिर एनसीआर के किसी इलाके से आते हैं और घूमने की मंजिल हिल स्टेशन है तो दिल्ली से थोड़ी ही दूरी पर ये जगह आपका इंतजार कर रही है। आइए आपको बताते हैं कौन सी है वह जगह और कितने दिनों और कितने पैसों में आप वहां यादगार समय गुजारकर आ सकते हैं। 
विज्ञापन

2 of 5
फैमिली या अपने लाइफ पार्टनर के साथ समय बिताने के  लिए उत्तराखंड के एक से एक डेस्टिनेशन आपके सामने मौजूद हैं लेकिन जो सबसे बेस्ट और अलग है वह है (Chaukori)। दिल्ली से तकरीबन 530 किलोमीटर दूर उत्तराखंड के पिथौरागढ़ जिले में चौकोरी आपके लिए यादगार ट्रिप बन सकता है। 
विज्ञापन

3 of 5
देवदार, पाइन बांज और रोडोडेंड्रोन के पेड़ों की हरियाली के बीच यहां के नजारे आपके लिए किसी जन्नत से कम नहीं होंगे। एक ओर हरियाली और दूसरी ओर बर्फ में डूबे तिब्बत के पहाड़ों की खूबसूरती, एक ओर मक्के के खेत तो वहीं दूसरी ओर फलों के बागान चौकोरी दूसरे सभी हिल स्टेशन की तुलना में एक अलग ही रूप प्रदान करते हैं। फैमिली के साथ यहां आना आपको एक नई ताजगी देगा। 

4 of 5
यहां आप धौलीनाग, बशुकीनाग, नकुलेश्वर महादेव, कपिलेश्वर महादेव जैसे मंदिरों के बीच एक अलग ही शांति का अनुभव करेंगे। यही नहीं यदि आप चौकोरी आ गए हैं तो यहीं से पास में गंगोलीहाट, बैरीनाग, बागेश्वर जैसे हिल स्टेशन भी घूम सकते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
- फोटो : social media
चौकोरी जाने के लिए पंतनगर हवाई अड्डा सबसे मुफीद जगह है। यहां से आपको चौकोरी 250 किमी पड़ेगा। यहीं से आपको चौकोरी के लिए आसानी से टैक्सी मिल जाएगी। यदि आप ट्रेन से जाने की प्लानिंग कर हैं काठगोदाम सबसे नजदीक रेलवे स्टेशन है। यहां से आपको चौकोरी 180 किलोमीटर दूर पड़ेगा। यदि आप रोमांटिक सफर पर या फिर फैमिली मेंबर के साथ यहां घूमने आते हैं चौकोरी का सफर आपके लिए यादगार बन जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें