फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दोस्तों के साथ बिताए पलों को बनाना है यादगार, घाटियों वाली ये जगह ट्रिप में चार चांद लगा देगी

Wed, 08 May 2019 01:31 PM IST
पंखुड़ी सिंह लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
- फोटो : social media
हरे-हरे चीड़ के पेड़, ऊंचे पहाड़, सुंदर झीलों वाली घाटी में रहने के लिए छोटा सा कॉटेज और साथ में दोस्त हों तो छुट्टियों में जान आ जाए। क्या आप भी कुछ ऐसा ही सोच रहे हैं? तो देर किस बात की दोस्तों से बात करके बैग पैक कर लें। आज हम जिस उम्दा जगह के विषय में बताने जा रहे हैं वो बेशक आपकी दोस्तों के साथ बिताई गई छुट्टियों को जीवंत बना देगा। 

 
विज्ञापन

2 of 6
थिस्की
दोस्तों के साथ कैंपिंग और ट्रैकिंग के लिए ये बेहतरीन जगह है। यहां जाने के लिए सबसे अच्छे कैम्पों में से एक चंबा कैंप है जो हिमालय के बीच स्थित है। यहां राफ्टिंग, साइकलिंग और पोलो खेलने और देखने का आनंद उठा सकते हैं। ये लेह लद्दाख के सबसे लोकप्रिय स्थानों में से है। 

 
विज्ञापन

3 of 6
जांस्कर वैली 
सबसे मशहूर घाटियों में से एक जांस्कर वैली है। ये जम्मू की सबसे ऊंची घाटी है और पास में एक ट्रेकिंग ट्रेल है। यहां कैंपिंग के लिए जून से सितंबर में जाना अच्छा रहेगा। 

 

4 of 6
सिंधु नदी 
इतिहास में सिंधु नदी के बारे में पढ़ा होगा यहां जाकर घूम भी लें। लेह लद्दाक की सबसे खूबसूरत घाटियों में से एक सिंधु नदी प्राकृतिक सुंदरता और आश्चर्यजनक दृश्यों के साथ एक बेहतरीन कैम्पिंग की जगह है। ये क्षेत्र विशेष रूप से सिंधु घाटी सभ्यता का घर है, जो सबसे पुरानी मानव जाति के लिए जाना जाता है। यहां पर आप दिन के दौरान ट्रेकिंग कर सकते हैं और बेहतरीन अनुभव के लिए  Tsermang Eco Camp और Indus River Camp में रात बिता सकते हैं।

 
विज्ञापन

5 of 6
मार्खा वैली 
इसे टी हाउस ट्रेक भी कहा जाता है। ये लद्दाख और जांस्कर वैली के बीच की खूबसूरत जगह है। यहां आप दिन के दौरान हेमिस नेशनल पार्क और गंदला ला  और कोंगमारु ला  की यात्रा कर सकते हैं और रात टेंट में गुजार सकते हैं। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
पांगोंग लेक 
रूमानी मौसम के बीच पैंगोंग झील के पास कैम्पिंग करना किसी सपने से कम नहीं होगा। इसके अलावा प्राकृतिक सुंदरता का आनंद लेना है, तो पैंगोंग रिट्रीट घूमने जा सकते हैं। 
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें