UP Ke Famous Devi Mata Mandir: चैत्र नवरात्रि का पर्व देवी दुर्गा की उपासना का सबसे पावन समय माना जाता है। इस दौरान भक्त माता के मंदिरों में दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त करते हैं। 19 मार्च 2026 से नवरात्रि की शुरुआत हो रही है। इस मौके पर अगर आप देवी मां के मंदिरों में दर्शन के लिए जाना चाहते हैं तो यूपी में कई प्रसिद्ध और चमत्कारी मंदिर हैं, जहां दर्शन से और पूजन से मन को शांति मिलती है और ऐसा लगता है कि देवी का आशीर्वाद प्राप्त कर लिया है।
उत्तर प्रदेश में कई ऐसे प्रसिद्ध शक्तिपीठ और देवी मंदिर हैं, जिनकी महिमा और चमत्कार पूरे देश में प्रसिद्ध हैं। इस मंदिरों की कथाएं और चमत्कार भक्तों को गहरी श्रद्धा से जोड़ते हैं। अगर आप इस नवरात्रि एक आध्यात्मिक यात्रा का प्लान बना रहे हैं, तो ये मंदिर आपकी यात्रा को खास बना देंगे।
ध्यान रखें कि नवरात्रि पर मंदिरों में काफी भीड़ रहती है। इसलिए सुबह जल्दी दर्शन के लिए जाएं। भीड़ से बचने के लिए प्लानिंग करें। प्रसाद और पूजा सामग्री साथ रखें।