फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chaitra Navratri 2026: 52 शक्तिपीठों की पूरी सूची, जानिए कहां गिरे थे माता सती के अंग

Mon, 16 Mar 2026 12:12 PM IST
Shivani Awasthi लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला

सार

52 Shaktipeeth Kahan Hai: मां दुर्गा के 52 शक्तिपीठ भारत, नेपाल, बांग्लादेश, पाकिस्तान और श्रीलंका में स्थित हैं। पौराणिक कथा के अनुसार जब भगवान शिव माता सती के शरीर को लेकर तांडव कर रहे थे, तब भगवान विष्णु ने सुदर्शन चक्र से उनके शरीर के 52 टुकड़े किए। जहां-जहां ये अंग गिरे, वहां शक्तिपीठ स्थापित हो गए।
विज्ञापन
1 of 6
देवी के 52 शक्तिपीठ की सूची - फोटो : Amar ujala

Maa Durga Shaktipeeth List: 19 मार्च 2026 से चैत्र नवरात्रि शुरू हो रही है। नवरात्रि में मां दुर्गा के नौ स्वरूपों की पूजा की जाती है। देवी की उपासना के लिए इस मौके पर देवी मां के सिद्ध मंदिरों के दर्शन और पूजन के लिए श्रद्धालु जाते हैं। हिंदू धर्म के अनुसार शक्तिपीठ देवी शक्ति के सबसे पवित्र स्थान माने जाते हैं।

कथा के अनुसार राजा दक्ष ने एक यज्ञ किया जिसमें उन्होंने अपनी पुत्री सती और भगवान शिव को आमंत्रित नहीं किया। जब सती वहां पहुंचीं तो उनका अपमान हुआ और उन्होंने यज्ञ कुंड में स्वयं को अग्नि को समर्पित कर दिया।जब भगवान शिव को यह पता चला तो वे क्रोधित होकर सती के शरीर को लेकर तांडव करने लगे। तब भगवान विष्णु ने सुदर्शन चक्र से सती के शरीर के टुकड़े कर दिए। जहां-जहां ये अंग गिरे, वहां शक्तिपीठ बने। 

मां दुर्गा के 52 शक्तिपीठ हिंदू धर्म में अत्यंत पवित्र माने जाते हैं। ये भारत ही नहीं बल्कि नेपाल, पाकिस्तान, बांग्लादेश और श्रीलंका में भी स्थित हैं। नवरात्रि के समय इन स्थानों का महत्व और भी बढ़ जाता है। अगर आप भी नवरात्रि में किसी शक्तिपीठ पर जाना चाहते हैं तो यहां 52 शक्तिपीठों के नाम, स्थान की पूरी सूची दी जा रही है।

विज्ञापन

2 of 6
मां कामाख्या शक्तिपीठ - फोटो : इंस्टाग्राम

मां दुर्गा के 52 शक्तिपीठ 

 

क्रम संख्या

शक्तिपीठ का नाम 

स्थान 

कौन सा अंग गिरा

1 कामाख्या जी गोवाहाटी,असम योनि
2 कालीघाटी (कालीपीठ) कोलकाता, पश्चिम बंगाल दाहिना पैर
3 देवी कपालिनी, विभाष पूर्व मेदिनीपुर, पश्चिम बंगाल बायीं एड़ी 
4 देवी कुमारी शक्तिपीठ, रत्नावली हुगली, पश्चिम बंगाल दायां कंधा
5 बहुला शक्तिपीठ वर्धमान, पश्चिम बंगाल बायां हाथ
6 नलहाटी शक्तिपीठ बीरभूम, पश्चिम बंगाल पैर की हड्डी
7 माता विमला का शक्तिपीठ मुर्शीदाबाद, पश्चिम बंगाल देवी सती का मुकुट
8 भ्रामरी देवी शक्तिपीठ जलपाइगुड़ी, पश्चिम बंगाल बायां पैर
9 मां महिषमर्दिनी का शक्तिपीठ वक्रेश्वर, पश्चिम बंगाल भ्रूमध्य
10 कलिका देवी शक्तिपीठ कालीघाट, पश्चिम बंगाल दाएं पैर का अंगूठा

 

विज्ञापन

3 of 6
हरसिद्धी शक्तिपीठ - फोटो : Instagram
 

क्रम संख्या

शक्तिपीठ

स्थान

कौन सा अंग गिरा

11. युगाधा शक्तिपीठ वर्धमान, पश्चिम बंगाल दाएं हाथ का अंगूठा
12. फुल्लारा देवी शक्तिपीठ अट्टहास, पश्चिम बंगाल निचला होंठ
13. मंगल चंद्रिका माता शक्तिपीठ वर्धमान, पश्चिम बंगाल दायीं कलाई
14. मां चंद्रभागा शक्तिपीठ जूनागढ़, गुजरात आमाशय
15. अंबाजी मंदिर शक्तिपीठ अरावली पर्वतमाला, गुजरात हृदय
16. मणिबंध शक्तिपीठ पुष्कर, राजस्थान मणिबंध (पहुंचियां गिरी)
17. अंबिका शक्तिपीठ बिरात, राजस्थान बाएं पैर की उंगलियां
18. माताबाढ़ी पर्वत शिखर शक्तिपीठ उदरपुर, त्रिपुरा दायां पैर 
19. शोणदेव नर्मता शक्तिपीठ अमरकंटक, मध्य प्रदेश दायां नितंब
20. हरसिद्धि देवी शक्तिपीठ उज्जैन, मध्य प्रदेश माता सती की कोहनी

4 of 6
दक्षिण भारत में शक्तिपीठ - फोटो : अमर उजाला
 
क्रम संख्या शक्तिपीठ स्थान कौन सा अंग गिरा
21. मणिकर्णिका शक्तिपीठ वाराणसी, उत्तर प्रदेश मणिकर्णिका
22. माता ललिता देवी शक्तिपीठ प्रयागराज, उत्तर प्रदेश हाथ की अंगुली
23. रामगिरी शक्तिपीठ चित्रकूट उत्तर प्रदेश दायां स्तन
24. उमा शक्तिपीठ वृंदावन, उत्तर प्रदेश बाल के गुच्छ और चूड़ामणि
25. देवी पाटन शक्तिपीठ बलरामपुर, उत्तर प्रदेश बायां स्कंध
26. भ्रामरी शक्तिपीठ महाराष्ट्र ठोड़ी
27. महामाया शक्तिपीठ पहलगांव, कश्मीर गला
28. ज्वाला जी शक्तिपीठ कांगडा, हिमाचल प्रदेश जीभ
29. नैना देवी मंदिर बिलासपुर, हिमाचल प्रदेश नेत्र
30. कर्नाट शक्तिपीठ कर्नाटक दोनों कान
विज्ञापन

5 of 6
नेपाल में शक्तिपीठ - फोटो : instagram
 
क्रम संख्या शक्तिपीठ स्थान कौन सा अंग गिरा
31 त्रिपुरमालिनी माता शक्तिपीठ जालंधर, पंजाब बायां स्तन
32 सावित्री शक्तिपीठ कुरुक्षेत्र, हरियाणा पैर की एड़ी
33 भद्रकाली देवीकूप मंदिर कुरुक्षेत्र, हरियाणा दायां टखना
34 भद्रकाली शक्तिपीठ तमिलनाडु माता की पीठ
35 शुचि शक्तिपीठ कन्याकुमारी, तमिलनाडु ऊपरी दाढ़
36 विमला देवी शक्तिपीठ उत्कल, उड़ीसा देवी की नाभि
36 सर्वशैल रामहेंद्री शक्तिपीठ आंध्र प्रदेश माता के गाल 
37 श्रीशैलम शक्तिपीठ कुर्नूर, आंध्र प्रदेश दाएं पैर की पायल
38 चट्टल भवानी शक्तिपीठ बांग्लादेश दायीं भुजा
39 सुगंधा शक्तिपीठ बांग्लादेश नासिका
40 जयंती शक्तिपीठ बांग्लादेश बाईं जांघ
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
ललिता माता शक्तिपीठ प्रयागराज - फोटो : instagram
 

क्रम संख्या

शक्तिपीठ

स्थान

कौन सा अंग गिरा

41 श्रीशैल महालक्ष्मी बांग्लादेश सती का गला 
42 यशोरेश्वरी माता शक्तिपीठ बांग्लादेश बाईं हथेली
43 इन्द्राक्षी शक्तिपीठ श्रीलंका देवी की पायल
44 गुहेश्वरी शक्तिपीठ पशुपतिनाथ मंदिर के पास, नेपाल सती के दोनों घुटने
45 आद्या शक्तिपीठ गंडक नदी के पास, नेपाल कोपल
46 दंतकाली शक्तिपीठ बिजयापुर, नेपाल माता सती के दांत
47 मनसा शक्तिपीठ तिब्बत सती की दायीं हथेली
48 मिथिला शक्तिपीठ नेपाल बायां कंधा
49 हिंगुला शक्तिपीठ पाकिस्तान सती का सिर
50 विशालाक्षी देवी उत्तर प्रदेश माता के कुंदन 
51 सर्वमंगला देवी बिहार बायां हाथ
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें