तरकुलहा देवी मंदिर
- फोटो : gorakhpur.nic.in
अगर आप नई दिल्ली से तरकुलहा देवी मंदिर की प्लानिंग बना रहे हैं, तो आपके लिए ट्रेन का सफर सबसे सुविधाजनक और आरामदायक विकल्प हो सकता है। नई दिल्ली से गोरखपुर के लिए नियमित रूप से कई ट्रेनें चलती हैं, जिनमें स्लीपर क्लास का किराया लगभग 450-500 रुपये और एसी थ्री टीयर का किराया 1100-1300 रुपये के बीच होता है।