नवरात्रि के मौके पर देश के सभी मां दुर्गा के मंदिरों में भक्तों का तांता लगा रहता है। हजारों श्रद्धालु मां के दरबार में अपनी मनोकामना पूरी करने के लिए हाजिरी लगाते हैं। नवरात्रि के नौ दिन लोग देश के अलग-अलग मान्यताओं वाली मंदिरों में मां का दर्शन करने जाते हैं। इसी सिलसिले में हम आपको बताने जा रहे हैं मां नेतुला मंदिर के बारे में, जहां आम दिनों में भी हजारों भक्तों की लगती है भीड़।