जल्दबाजी में गलत फुटवेयर्स का चयन
कभी-कभी जल्दबाजी में हम गलत फुटवेयर्स का चयन कर लेते हैं, जिससे पूरे ट्रिप में असहजता महसूस होती है। साथ ही पैरों में भी तकलीफ शुरू हो जाती है। इसलिए डेस्टिनेशन के हिसाब से फुटवेयर्स का चयन करें। इसके अलावा अगर आप अपने कपड़ों को दाग-धब्बों से बचाना चाहते हैं तो जूतों के लिए अलग से कैरी बैग रखें या फिर फुटवेयर्स को पेपर में रैप कर उसे रखें।