फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chaitra Navratri 2019: माता के इस मंदिर में लगता है शराब का भोग, होती है हर मनोकामना पूरी

Wed, 10 Apr 2019 12:35 PM IST
प्रशांत राय लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
नवरात्र के मौके पर लोग मछली-मांस व शराब का सेवन करना बंद कर देते हैं और दुर्गा मां की अराधना में जुट जाते हैं। लेकिन देश में ही एक ऐसा मंदिर है जहां दुर्गा मां को शराब चढ़ाई जाती है। इस मंदिर में प्रसाद के तौर पर लड्डू, फल या पेड़े नहीं बल्कि शराब चढ़ाई जाती है वह भी ढाई प्याला। नवरात्र के मौके पर यहां भक्तों का भारी जमावड़ा लगा रहता है। 
विज्ञापन

2 of 5
दरअसल, यह मंदिर राजस्थान के नागौर जिले में मौजूद है। नागौर जिले में मां भुवाल काली माता का मंदिर मौजूद है। इस मंदिर को लेकर स्थानीय लोगों में यह मान्यता है कि मां यहां ढाई प्याला शराब ग्रहण करती हैं। इसके साथ ही जो शराब बचती है वो भैरव पर चढ़ा दी जाती है। यह आश्चर्यजनक बात है कि इस मंदिर का निर्माण डाकूओं ने करवाया था। 
विज्ञापन

3 of 5
इस मंदिर में काली व ब्राह्मणी दो स्वरूप में पूजी जाती है। मंदिर में दर्शन करने के लिए आने वाले भक्त ब्रह्माणी देवी को मिठाई चढ़ाते हैं जबकि काली मां को शराब का भोग लगाते हैं। स्थानीय लोगों के अनुसार यह मंदिर बेहद चमत्कारिक भी है। 

4 of 5
भक्त मंदिर में जब शराब लेकर आता है तो पुजारी उससे चांदी का ढाई प्याला भरता है। इसके बाद वह देवी के होठों तक प्याला लेकर जाता है। इस दौरान देवी के ओर मुख करना मना है। मां अपने भक्त से खुश होकर तुरंत ही मदिरा स्वीकार कर लेती हैं। प्याले में एक बूंद भी बाकी नहीं रहती है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
मां को मदिरा चढ़ाने का भी यहां एक नियम है। श्रद्धालु ने जितना प्रसाद चढ़ाने की मन्नत मांगी होती है मां को उतने का ही प्रसाद चढ़ाना होता है। न कि उससे ज्यादा और न ही कम। नवरात्र के मौके पर यहां देश-विदेश से कई लोग दर्शन करने के लिए आते हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें