फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गर्मियों में इन जगहों पर घूमने का करें प्लान, सिर्फ 6000 रुपए में मिलेगा स्वर्ग

Wed, 10 Apr 2019 09:46 AM IST
मोना नारंग लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
Free Kasol Cafe - फोटो : file photo
गर्मियों का मौसम आ चुका है। ऐसे में लोगों का सबसे ज्यादा मन करता है कि रोजाना के रुटीन से दूर परिवार के साथ किसी ठंडी जगह घूमने जाए। इससे आपका मूड भी फ्रेश हो जाता है और अनचाहे तनाव से भी छुटकारा मिल जाता है। बहुत सारे लोग घूमना चाहते हैं और इसके लिए उनके पास टाइम भी होता है, लेकिन उनका बजट कम होता है। वह चाहते हैं कि ऐसी जगह पर घूमने जाएं जहां पर कम से कम पैसा खर्च हो। तो चलिए आज हम आपको ऐसी 5 जगहों के बारे में बताते हैं जहां पर आप 5 से 6 हजार में ही अपने परिवार को जन्नत की सैर करा सकते हैं। 
विज्ञापन

2 of 6
Rishikesh
ऋषिकेश
अगर आप एडवेंचर का शौक रखते हैं तो ऋषिकेश आपके लिए सबसे बेहतरीन जगह हो सकती हैं। यहां पर 2 दिन और 3 रातें ठहरने पर खाना-पीना मिलाकर 3 हजार से भी कम का खर्चा आएगा। यहां पर सुख सुविधाओं के साथ काफी कम पैसों में रुकने के लिए धर्मशालाएं मिल जाएंगी। आप राफटिंग से लेकर बंगी जंपिंग और ट्रेकिंग के लिए जा सकते हैं। ये पूरा ट्रिप आपका 5 से 6 हजार के अंदर हो जाएगा।
विज्ञापन

3 of 6
snow shimla
शिमला-कुफरी
घूमने के लिए शिमला और कुफरी भी अच्छा ऑप्शन है। यहां पर ठहरने के लिए टूर पैकेज ले सकते हैं जो आपको आसानी से 5 से 6 हजार के अंदर मिल जाएगा। ऐसा हो सकता है कि ये होटल थोड़ा पॉश इलाके से दूर हो लेकिन शेयरिंग टैक्सी की बेहतरीन सुविधा की वजह से आप आसानी से कहीं भी जा सकते हैं। 

4 of 6
kasol
कसोल 
बैचलर्स की सबसे ज्यादा पसंदीदा जगहों में से एक कसोल है। यह चंडीगढ़ और मनाली के पास एक छोटा सा हिल स्टेशन है। अगर बहुत पीक सीजन नहीं चल रहा है तो यहां पर आपको आसानी से 800 से 900 रुपए में होटल मिल जाएगा। खाने पीने को लेकर यह जगह सस्ती है। कम पैसों में ही आप पेटभर खाना आराम से खा सकते हैं। पहले दिन घंटों ट्रेवल करने के बाद आप यहां पहुंचेंगे होटल में आराम करेंगे। इसके बाद आप कसोल में पार्वती नदी के पास बैठकर टाइम स्पेंड कर सकते हैं। वहां कुछ कैफे भी हैं, जिनमें आप इजरायली खाने का लुत्फ उठा सकते हैं। इसके अलावा वहां जर्मन बेकरी है, जहां आप शाम को ब्रेकफास्ट कर सकते हैं। अगले दिन सुबह खिरगंगा ट्रेकिंग के लिए निकले। रात को खिरगंगा में ही कैंप में स्टे करें। आपको यह ट्रिप हमेशा याद रहेगा।
विज्ञापन

5 of 6
Nanital
नैनीताल 
झीलों का शहर नैनीताल भी कम पैसों में घूमने के लिए अच्छी जगह है। यहां पर रहने से लेकर खाने पीने तक के लिए आप अपनी पॉकेट के अनुसार होटल बुक कर सकते हैं। नैनीताल के आस पास भी घूमने वाली कई जगह हैं जहां पर आप खूब मस्ती कर सकते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
Panchmarhi
पंचमढ़ी
वॉटरफॉल देखने के शौकीन है तो मध्य प्रदेश का पंचमढ़ी घूमने के लिए सबसे बेहतरीन जगह है। यहां पर दो दिन और दो रात ठहरने के लिए आपको 1000 रुपए प्रतिदिन के हिसाब से होटल मिल जाएगा। घूमने के लिए शेयरिंग टैक्सियां और बस भी हैं। ऐसे में यह टूर कुल मिलाकर आपके बजट के अंदर ही पड़ेगा। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें