कैलाश मानसरोवर
- फोटो : instagram
यात्रियों के लिए टिप्स
कैलाश मानसरोवर की यात्रा कर रहे तीर्थयात्रियों को आवश्यक दस्तावेज साथ ले जाने चाहिए। कम से कम छह महीने की वैधता का पासपोर्ट, मेडिकल फिटनेस सर्टिफिकेट, ब्लड ग्रुप सर्टिफिकेट, पासपोर्ट साइज फोटो, एक मेडिकल किट जरूर साथ ले जाएं। यात्रा के लिए उच्च हिमालयी क्षेत्र में ट्रैकिंग करनी होती है, इसलिए अच्छे स्वास्थ्य और स्टैमिना की जरूरत होती है। इसके लिए यात्रियों को दिल्ली में आईटीबीपी के कैंप में मेडिकल जांच के लिए बुलाया जाता है। डायबिटीज, हाई ब्लड प्रेशर या हृदय रोग से पीड़ित यात्रियों को अनुमति नहीं मिलती।