हम कभी अपने दोस्तों संग, कभी अपने पार्टनर संग या फिर कभी ऑफिस के काम से ही कहीं न कहीं घूम ही आते हैं। लेकिन हमारे घरवाले कितना घूम पाते हैं? ये सवाल जब भी आता है, तो इसका जवाब एक ही होता है कि घरवाले तो कभी-कभी ही जा पाते हैं। ऐसे में अगर आप अपने घरवालों को घूमाना चाहते हैं, आप चाहते हैं कि आपके माता-पिता भी अच्छी जगहों पर घूमें, नई-नई चीजों को देखें, तो कुछ जगह ऐसी हैं, जहां उन्हें अध्यात्म और मस्ती दोनों मिल सकती हैं। इससे आपके घरवाले काफी खुश हो सकते हैं। तो चलिए आपको उन जगहों के बारे में बताते हैं।