फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Weekend Trip: सावन के महीने में घूम आएं बनारस, महादेव की नगरी में जाकर उठाएं इन चीजों का लुत्फ

Fri, 21 Jul 2023 05:16 PM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

अगर आप सावन के महीने में महादेव की नगरी काशी घूमना चाहते हैं तो इस वीकेंड ही प्लान बना लीजिए। 
विज्ञापन
1 of 7
Weekend Trip - फोटो : pexel
Weekend Trip: सावन का महीना चल रहा है। सावन में भोलेनाथ की पूजा करना काफी शुभ माना जाता है, ऐसे में लोग महादेव के दर्शन करने के लिए मंदिरों और शिवालयों में जा रहे हैं। अगर बात करें महादेव की नगरी काशी की तो वाराणसी में महादेव के काफी सदियों पुराने मंदिर हैं, जिस वजह से लोग दूर-दूर से वहां दर्शन के लिए आते हैं। ना सिर्फ देशवासी बल्कि विदेशों के भी लोग भोलेनाथ की नगरी घूमने आते हैं। अगर आप भी सावन के महीने में बनारस जाने का प्लान बना रहे हैं तो ये लेख आपके लिए है।

दरअसल, आप आसानी से वीकेंड में वाराणसी जाने का प्लान बना सकते हैं। आज के अपने इस लेख में हम आपको उन चीजों के बारे में बताएंगे, जिनका लुत्फ आप बनारस जाकर उठा सकते हैं। वैसे तो आपने सुना होगा कि बनारस में घाट घूमने लोग जाते हैं, पर हम आपको बताएंगे कि आप वहां घाट घूमने के अलावा क्या-क्या कर सकते हैं।
विज्ञापन

2 of 7
ganga arti - फोटो : अमर उजाला
गंगा आरती जरूर देखें

अगर आप महादेव की नगरी काशी घूमने जा रहे हैं तो गंगा आरती को अपनी प्राथमिकता में शामिल करें। गंगा आरती को देखकर आप भी मंत्रमुग्ध हो जाएंगे। अगर आप पारंपरिक तरह से गंगा आरती देखना चाहते हैं तो अस्सी घाट पहुंच जाएं। 
विज्ञापन

3 of 7
Weekend Trip - फोटो : pixabay
नाव से घूमें घाट

नावों से घाट घूमने जरूर निकलें। अगर आप रात के समय घाटों का शानदार नजारा देखना चाहते हैं तो नाव से बनारस के सभी घाट घूम सकते हैं। 

4 of 7
Weekend Trip - फोटो : pexel
तंग गलियों में पैदल जाएं

बनारस की तंग गलियां अपने आप में काफी अलग हैं। ऐसे में आप कैब या गाड़ी को छोड़ कर पैदल ही बनारस की गलियों में घूमें। यहां के लोगों से बातचीत करें। 
विज्ञापन

5 of 7
tamatar chaat - फोटो : instagram
लें स्ट्रीट फूड का आनंद

बनारस का खाना काफी ज्यादा चर्चित है। ऐसे में आप वाराणसी की सड़कों पर मिलने वाले कचौड़ी-सब्जी और रबड़ी-जलेबी का आनंद जरूर लें। 
विज्ञापन

6 of 7
lassi - फोटो : अमर उजाला
लस्सी का उठाएं लुत्फ

मिट्टी के कुल्लड़ में मिलने वाली लस्सी का स्वाद ही कुछ और है। ऐसे में बनारस जाकर गाढ़ी लस्सी और मोटी मलाई की परत आपके मुंह के स्वाद को दोगुना कर देगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
pan - फोटो : self
अंत में खाएं बनारस पान

वो गाना तो आपने सुना ही होगा, खइके पान बनारस वाला.......... तो बस अपनी बनारस की ट्रिप को बनारसी पान खाकर अंत कीजिए। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें