फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली से पास इन चार जगहों पर मनाएं नए साल का जश्न, बस 5000 रुपये आएगा खर्च

Fri, 20 Dec 2019 10:23 AM IST
निलेश कुमार लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
New Year Celebration - फोटो : Pixabay
साल 2019 बीतने को है और नए साल 2020 का जश्न शुरू होने में बहुत कम दिन शेष रह गए हैं। नए साल की छुट्टियों में लोग पर्यटन स्थलों का रुख करते हैं, लेकिन अक्सर देखा जाता है कि टूर प्लान करते समय बजट आड़े आता है। हम आपको बताने जा रहे हैं कुछ ऐसी जगहों के बारे में, जो दिल्ली से नजदीक भी है और महज पांच हजार के बजट में आपका टूर हो जाएगा।
विज्ञापन

2 of 5
Tourist (file foto) - फोटो : अमर उजाला
पिंक सिटी जयपुर राजस्थान का एक खूबसूरत शहर है। यहां राजसी इमारतें, शानदार किले और महलों को देखने का अनुभव अलग ही होता है। पिंक सिटी में आप हवा महल, सिटी पैलेस, आमेर फोर्ट जैसे मशहूर पर्यटन स्थलों की यात्रा कर सकते हैं। यह दिल्ली से महज 300 किमी दूर है। बस और ट्रेन का किराया 250 से 300 रुपये है।   यहां आपको 500 से 800 रुपये के बजट में होटल मिल जायेगा और सस्ते रेस्तरां में खाने का खर्च भी 100-200 ही आएगा। बाकी पैसे घूमने में खर्च कर सकते हैं।
विज्ञापन

3 of 5
Kasol - फोटो : Instagram
कसौल हिमाचल प्रदेश का प्रमुख पर्यटन स्थल है, जोकि कुल्लू से सिर्फ 40 किमी की दूरी पर स्थित है। पर्यटकों के अलावा एडवेंचर प्रेमियों के लिए एक बहुत अच्छी जगह है। यहां जाने के लिए दिल्ली से करीब 1000 रुपये में वाल्वो बस मिल जाएगी। वहां होटल में 500 से 1000 रुपये के बजट में कमरे मिल जाएंगे। यहां के रेस्तरां में भी आप कम बजट में भोजन कर सकते हैं।

4 of 5
Lansdowne
लैंसडाउन उत्तराखंड में गढ़वाल पहाड़ियों के बीच स्थित है। समुद्र तल से 5670 फीट की ऊंचाई पर स्थित लैंसडाउन एक प्राचीन जगह है, जो शहर की भीड़-भाड़ से बिलकुल दूर है। यह दिल्ली से सिर्फ 250 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है। लैंसडाउन को भारतीय सेना की गढ़वाल राइफल रेजिमेंट के लिए घर के रूप में भी जाना-जाता है। दिल्ली से लैंसडाउन की यात्रा खर्च 1200 रुपये से भी कम आएगा। यहां अच्छे होटल 700 से 800 रुपये में होटल मिल जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
मैकलोडगंज - फोटो : अमर उजाला
हिमाचल प्रदेश में धर्मशाला के पास स्थित मैकलोडगंज भी लोकप्रिय टूरिस्ट स्पॉट है। इस हिल स्टेशन की संस्कृति कुछ ब्रिटिश प्रभाव के साथ तिब्बती संस्कृति का सुंदर मिश्रण है। देश के प्रसिद्ध मठों में से नामग्याल और त्सुगलाखंग जैसे मठ यहीं हैं। यहां पर एक रात के लिए 300-500 रुपये में होटल का कमरा आसानी से मिल जाएगा, जबकि यहां खाना भी ज्यादा महंगा नहीं है। ...तो देर किस बात की, प्लान बनाएं और तैयार हो जाएं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें