फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Beautiful Village In India: भारत के 5 सस्ते गांव, जहां मिलेंगे स्विट्जरलैंड जैसे खूबसूरत नजारे

Tue, 28 Apr 2026 01:43 PM IST
Shivani Awasthi लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला

सार

Budget Friendly Village in India: भारत में कई ऐसे खूबसूरत गांव हैं जैसे खज्जियार और औली, जहां आप कम बजट में स्विट्जरलैंड जैसे नजारे देख सकते हैं। ये जगहें प्रकृति, शांति और एडवेंचर का परफेक्ट मिश्रण हैं।
विज्ञापन
1 of 6
भारत में मिनी स्विट्जरलैंड जैसी जगहें - फोटो : AI

Mini Switzerland Of India: हर किसी का सपना होता है कि वह स्विट्जरलैंड की खूबसूरत वादियों में घूमे, बर्फ से ढकी पहाड़ियों को देखे और शांत झीलों के किनारे समय बिताए। लेकिन विदेश यात्रा का खर्च हर किसी के बजट में नहीं होता। हालांकि भारत में भी कई ऐसी जगहें हैं, जहां का प्राकृतिक सौंदर्य किसी विदेशी नजारों से कम नहीं है।

भारत के कुछ गांव इतने खूबसूरत हैं कि उन्हें मिनी स्विट्जरलैंड भी कहा जाता है। यहां आपको हरे-भरे मैदान, बर्फ से ढकी चोटियां, शांत वातावरण और साफ हवा का अनुभव मिलता है। खास बात यह है कि इन जगहों पर घूमना बेहद सस्ता है और आप कम बजट में शानदार ट्रिप प्लान कर सकते हैं।

अगर आप भी प्रकृति प्रेमी हैं और बजट में सफर करना चाहते हैं, तो ये लेख आपके काम आएगा। यहां हम आपको बताएंगे भारत के 5 ऐसे गांव, जहां आप बिना ज्यादा खर्च किए स्विट्जरलैंड जैसा अनुभव ले सकते हैं। कम बजट में विदेश जैसा अनुभव लेने के लिए भारत के ये गांव आपके लिए बेहतरीन विकल्प हैं। यहां आपको प्राकृतिक सुंदरता, शांति और एडवेंचर, सबकुछ एकसाथ मिलेगा। अगली बार ट्रिप प्लान करें, तो इन जगहों को जरूर शामिल करें।

विज्ञापन

2 of 6
खज्जियार - फोटो : instagram

खज्जियार
 

  • खज्जियार को भारत का मिनी स्विट्जरलैंड कहा जाता है।
  • खज्जियार हिमाचल प्रदेश के चंबा जिले में स्थित खूबसूरत हिल स्टेशन है।
  • हरे-भरे मैदान, देवदार के जंगल और बीच में खूबसूरत झील इसे बेहद आकर्षक बनाते हैं।
  • यह जगह कपल्स और फैमिली ट्रिप के लिए शानदार है।
विज्ञापन

3 of 6
औली - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

औली
 

  • उत्तराखंड के चमोली जिले में औली बसा है।
  • औली स्कीइंग और बर्फीले नजारों के लिए प्रसिद्ध है।
  • यहां से नंदा देवी पर्वत के शानदार दृश्य दिखाई देते हैं।
  • सर्दियों में यह जगह बिल्कुल यूरोप जैसी लगती है।

 

4 of 6
Tawang - फोटो : pixabay

तवांग
 

  • तवांग अरुणाचल प्रदेश में स्थित है। यह गांव नहीं, बल्कि एक जिला है।
  • लेकिन यहां चकजम, मागो और जांग जैसे खूबसूरत गांव है, जहां प्राकृतिक शांति, पारंपरिक घरों और लुभावने दृश्य विदेशी नजारों की याद दिलाते हैं।
  • तवांग अपनी बर्फीली पहाड़ियों और मठों के लिए जाना जाता है।
  • यहां का शांत वातावरण और प्राकृतिक सुंदरता आपको मंत्रमुग्ध कर देगी।
विज्ञापन

5 of 6
मेघालय - फोटो : Adobe

मावलिन्नोंग
 

  • मावलिन्नोंग मेघालय राज्य में स्थित एक गांव है जो कि भारत-बांग्लादेश सीमा पर स्थित है।
  • एशिया का सबसे स्वच्छ गांव माना जाने वाला मावलिन्नोंग प्रकृति प्रेमियों के लिए जन्नत है।
  • यहां की हरियाली और साफ-सफाई आपको स्विट्जरलैंड की याद दिला सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
चोपता (प्रतिकात्मक तस्वीर) - फोटो : instagram

चोपता
 

  • चोपता को मिनी स्विट्जरलैंड ऑफ उत्तराखंड कहा जाता है।
  • यहां की हरियाली, बर्फीले पहाड़ और ट्रेकिंग रूट्स बेहद आकर्षक हैं।
  • चोपता उत्तराखंड के रूद्रप्रयाग जिले में स्थित है जो कि पारंपरिक बसा हुआ गांव नहीं, बल्कि एक खूबसूरत घास का मैदान है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें