Braj Ki Holi 2025: ब्रज की होली दुनिया में सबसे अनोखी और भव्य होती है। यहां होली में हर गली, मंदिर और चौक में रंगों और भक्ति का अद्भुत मेल देखने को मिलता है। यही वजह है कि हर साल हजारों श्रद्धालु और पर्यटक इस रंगारंग उत्सव का हिस्सा बनने आते हैं। होली के काफी दिन पहले से ही मथुरा, वृंदावन, बरसाना, नंदगांव, गोकुल और गोवर्धन में होली अलग-अलग रूपों में मनाई जाती है, जो इसे विशेष बनाती है।
यहां अलग-अलग दिन अलग-अलग तरह से होली का कार्यक्रम होता है। जैसे कि बरसाना की लट्ठमार होली, नंदगांव की होली और मथुरा की होली दुनियाभर में काफी फेमस है। यदि आप कृष्ण प्रेम और आध्यात्मिक आनंद का अनुभव करना चाहते हैं, तो इस बार ब्रज की होली में जरूर शामिल हों। यहां हम आपको होली पर ब्रज के ट्रिप के लिए कुछ टिप्स देने जा रहे हैं, ताकि आप अपनी होली को और भी ज्यादा यादगार बना सकें।