फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अप्रैल-मई के महीने में ये हैं बेस्ट हनीमून डेस्टिनेशंस, देखते रह जाएंगे यहां की खूबसूरती

Wed, 27 Feb 2019 12:04 AM IST
कशिश मिश्रा लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
honeymoon - फोटो : social media
बदलते समय में लोगों की सोच भी बदल गई है। अब लोग शादी से पहले ही हनीमून की प्लानिंग कर रहे हैं। शादी फिक्स होते ही सबसे पहले लोग अपनी-अपनी पसंदीदा जगहों पर घूमने के बारे में सोचने लगते हैं। ऐसे में अगर आपकी शादी गर्मी में हो रही है और आप ये सोच रहे हैं की आपके लिए गर्मी में बेस्ट हनीमून डेस्टिनेशन कौन सी जगह हो सकती है, तो हम आपको बताने जा रहे हैं, कुछ खास जगहों के बारे में जहां जाकर आप अपने हनीमून को यादगार बना सकते हैं। 
विज्ञापन

2 of 5
honeymoon - फोटो : social media
हिमाचल प्रदेश का खूबसूरत शहर मनाली कई लोगों का पसंदीदा जगह है। यह जगह बहुत लोगों का बेस्ट हनीमून डेस्टिनेशन भी है। इसके अलावा यहां हर साल हजारों के संख्या में पर्यटक आते हैं। मनाली के अलावा आप कुल्लू में भी जाकर अपने हनीमून के खूबसूरत लम्हें को जी सकते हैं। कुल्लू जाकर आप रिवर राफ्टिंग, पैराग्लाइडिंग से लेकर स्कीइंग का मजा भी ले सकते हैं। इसके अलावा आप सोलांग वैली, रोहतांग और हिडिम्बा मंदिर घूम सकते हैं। यहां जाकर अपना हनीमून मनाना किसी जन्नत मं जानें से कम नहीं होगा। 
विज्ञापन

3 of 5
honeymoon - फोटो : social media
मनाली जाने के लिए सबसे नजदीक कुल्लू मनाली एयरपोर्ट है। यहां जाने के लिए आपको दिल्ली और चंडीगढ़ से सीधे फ्लाइट ली जा सकती है। इसके अलावा आप अपने गाड़ी या बस से दिल्ली से चंड़ीगढ़ के खूबसूरत रास्ते से होते हुए आप मनाली पहुंच सकते हैं। 

4 of 5
दार्जिलिंग - फोटो : सोशल मीडिया
दार्जिलिंग भी गर्मी में हनीमून मनाने के लिए बेहतर जगह है। यहां की खूबसूरत वादियों और वहां की टॉय ट्रेन आपका मन मोह लेगी। वैसे भी पहाड़ों के बीच अपने पार्टनर के साथ घूमना बेहद खास पल होता है। दार्जिलिंग के टी गार्डन और हिमालय रेलवे घूमकर आप अपना हनीमून यादगार बना सकते हैं। दार्जिलिंग का मौसम बहुत सुहावना होता है। यहां की खूबसूरत वादियों और वहां की टॉय ट्रेन आपका मन मोह लेगी। वैसे भी पहाड़ों के बीच अपने पार्टनर के साथ घूमना बेहद खास पल होते हैं। दार्जिलिंग के टी गार्डन और हिमालय रेलवे घूमकर आप अपना हनीमून यादगार बना सकते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
खूबसूरत हिल स्टेशन है। - फोटो : Pixabay
यहां जाने के लिए आप दिल्ली से सीधी फ्लाइट ले सकते हैं। यहां का नजदीकी एयरपोर्ट  बागडोगरा अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डा है। अगर ट्रेन की बात करें तो दिल्ली से लगभग दार्जिलिंग के लिए दस ट्रेनें जाती है। दिल्ली से दार्जिलिंग पहुंचने में लगभग 25 घंटे लगते हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें