फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar Tourist Places: गर्मियों में घूमने के लिए बिहार के हर जिले में है कुछ न कुछ खास

Thu, 09 Apr 2026 01:14 PM IST
Shivani Awasthi लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला

सार

Summer Travel Bihar: गर्मियों में बिहार घूमने के लिए ककोलत जलप्रपात, वाल्मीकि राष्ट्रीय उद्यान, राजगीर और महाबोधि मंदिर जैसे स्थान सबसे बेहतरीन माने जाते हैं।
विज्ञापन
1 of 6
बिहार पर्यटन स्थल - फोटो : AI

Bihar Me Ghumne Ki Jagah: गर्मियों की छुट्टियां आते ही हर किसी का मन घूमने का करता है, लेकिन सही जगह का चुनाव सबसे बड़ी चुनौती बन जाता है। अगर आप कम बजट में शानदार यात्रा अनुभव चाहते हैं, तो बिहार आपके लिए एक बेहतरीन विकल्प हो सकता है। यह राज्य न केवल अपनी समृद्ध ऐतिहासिक विरासत के लिए जाना जाता है, बल्कि यहां हर जिले में कुछ न कुछ खास घूमने लायक जरूर है।

चाहे आप धार्मिक स्थलों की यात्रा करना चाहते हों, प्राकृतिक सौंदर्य का आनंद लेना चाहते हों या फिर ऐतिहासिक धरोहरों को करीब से देखना चाहते हों, बिहार हर तरह के यात्रियों के लिए कुछ खास ऑफर करता है। गर्मियों में यहां के झरने, पहाड़ियां और इको-टूरिज्म स्पॉट आपको राहत देने के साथ-साथ यादगार अनुभव भी देते हैं।

खास बात यह है कि बिहार के कई पर्यटन स्थल अभी भी भीड़-भाड़ से दूर हैं, जहां आप सुकून के साथ समय बिता सकते हैं। अगर आप इस बार कुछ अलग एक्सप्लोर करना चाहते हैं, तो बिहार के अलग-अलग जिलों की ये खास जगहें आपके यात्रा योजना को परफेक्ट बना सकती हैं।


 

History Of Bihar: कैसे मिला बिहार को 'बिहार' नाम? अपने राज्य का इतिहास जानकर आप भी करेंगे गर्व

विज्ञापन

2 of 6
महाबोधि मंदिर - फोटो : अमर उजाला

धार्मिक और ऐतिहासिक स्थल
 

बिहार के कई जिले धार्मिक और ऐतिहासिक दृष्टि से बेहद महत्वपूर्ण हैं। महाबोधि मंदिर (गया) बौद्ध धर्म का प्रमुख केंद्र है, जबकि तख्त श्री हरमंदिर साहिब सिखों का पवित्र स्थल है। नालंदा विश्वविद्यालय अवशेष प्राचीन शिक्षा प्रणाली का अद्भुत उदाहरण है।

विज्ञापन

3 of 6
नेशनल पार्क - फोटो : instagram

प्रकृति और इको-टूरिज्म स्थल


अगर आप गर्मी से राहत चाहते हैं, तो वाल्मीकि राष्ट्रीय उद्यान और राजगीर नेचर सफारी जैसे स्थान बेहतरीन हैं। यहां हरियाली, वन्यजीव और शांति का अनोखा संगम देखने को मिलता है।

4 of 6
जलप्रपात - फोटो : instagram

झरने और हिल स्टेशन


गर्मियों में ठंडक पाने के लिए ककोलत जलप्रपात (नवादा) और टुटला भवानी जलप्रपात (रोहतास) बेहद लोकप्रिय हैं। इसके अलावा कैमूर का अधौरा हिल क्षेत्र भी ठंडा और सुकूनभरा अनुभव देता है।

विज्ञापन

5 of 6
दरभंगा फोर्ट - फोटो : INstagram

सांस्कृतिक और स्थानीय आकर्षण


दरभंगा राज किला, मधुबनी आर्ट सेंटर और विक्रमशिला विश्वविद्यालय जैसे स्थान बिहार की कला, संस्कृति और इतिहास को दर्शाते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
बिहार - फोटो : Adobe

ट्रैवल टिप्स और जरूरी सलाह


गर्मियों में बिहार घूमते समय हल्के कपड़े पहनें, पानी की बोतल साथ रखें और दोपहर में ज्यादा ट्रैवल करने से बचें। खासतौर पर वॉटरफॉल और नेचर स्पॉट्स सुबह या शाम के समय घूमने जाएं, ताकि आप मौसम का पूरा आनंद ले सकें।

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें