मंदिर
- फोटो : अमर उजाला
भैया बहिनी गांव, बिहार
बिहार राज्य के सिवान जिले में भाई-बहन का खास मंदिर है। मंदिर महाराजगंज अनुमंडल मुख्यालय से 3 किलोमीटर दूर भीखा बांध के पास स्थित है। यहां तक कि इस स्थान का नाम भी भैया बहिनी गांव है। मंदिर का इतिहास 500 साल से अधिक पुराना बताया जाता है, जहां सदियों से भाई-बहन की पूजा की जाती है। कथा प्रचलित हैं कि एक भाई-बहन ने इसी गांव में जिस स्थान पर समाधि ली थी, वहां दो वटवृक्ष निकल आएं हैं, जिनकी जड़ों का पता किसी को नहीं है। मान्यता है कि भाई-बहन यहां वटवृक्ष की परिक्रमा करने आते हैं।