Weekend Trip Plan: शनिवार की सुबह निकल गई और अचानक मन हुआ कि इस वीकेंड घर पर बैठने के बजाय कहीं घूम आया जाए? ऊपर से आज शिक्षक दिवस भी है, ऐसे में रोजमर्रा की भागदौड़ से थोड़ा ब्रेक लेकर दोस्तों, पार्टनर या परिवार के साथ एक छोटी-सी ट्रिप प्लान करना अच्छा आइडिया हो सकता है। अगर आपको लगता है कि अब 1 बज चुके हैं और आज निकलना मुश्किल होगा, तो ऐसा बिल्कुल नहीं है। सही डेस्टिनेशन चुना जाए तो आधे दिन में भी वीकेंड ट्रिप का मजा लिया जा सकता है।
अचानक वाली ट्रिप के लिए बहुत दूर जाने की जरूरत नहीं होती। ऐसी जगह चुनें जहां पहुंचने में ज्यादा समय न लगे, घूमने के लिए प्रमुख आकर्षण आसपास हों और रविवार शाम तक आसानी से वापसी हो सके। उत्तर भारत में रहने वालों के लिए आगरा, लखनऊ, अयोध्या, चित्रकूट और कानपुर के आसपास की जगह ऐसे विकल्प हो सकते हैं, जहां कम समय में घूमने, खाने और स्थानीय अनुभव लेने का मौका मिल सकता है।
तो अगर आज दोपहर तक आपका कोई प्लान नहीं बना है, बैग पैक कीजिए और वीकेंड ट्रिप पर इन जगहों की सैर कीजिए।