Best Place For Pre Wedding Shoot In India: सर्दी के मौसम में अगर आप प्री वेडिंग शूट कराना चाहते हैं तो यहां आपको कुछ बेस्ट जगहों की जानकारी देने जा रहे हैं।
विज्ञापन
1 of 7
सर्दियों में प्री वेडिंग शूट का है प्लान? ये लोकेशन हैं सबसे बेस्ट
- फोटो : अमर उजाला
Best Place For Pre Wedding Shoot In India: सर्दियों का मौसम प्री वेडिंग शूट के लिए सबसे परफेक्ट माना जाता है। न ज्यादा गर्मी, न पसीने की परेशानी और न ही मेकअप खराब होने का डर। ठंडी हवा, साफ आसमान और नेचुरल लाइट फोटोज को और भी खूबसूरत बना देती है। यही वजह है कि आजकल कपल्स विंटर सीजन में प्री वेडिंग शूट करवाना ज्यादा पसंद कर रहे हैं।
सर्दियों में आउटफिट्स के साथ एक्सपेरिमेंट करने का भी मौका मिलता है, जैसे लॉन्ग कोट, शॉल के साथ ट्रेडिशनल आउटफिट। अगर आप भी अपनी शादी से पहले यादगार और ट्रेंडिंग प्री वेडिंग शूट प्लान कर रहे हैं, तो भारत की ये खूबसूरत जगहें आपके लिए बेस्ट ऑप्शन हो सकती हैं। यहां हम कुछ बेस्ट जगहों के बारे में आपको जानकारी देने जा रहे हैं, ताकि आप भी अपना प्री वेडिंग शूट फाइनल कर सकें।
विज्ञापन
2 of 7
उदयपुर
1. उदयपुर
उदयपुर को झीलों की नगरी कहा जाता है। यहां की पिछोला झील, सिटी पैलेस और अरावली की पहाड़ियां प्री वेडिंग शूट को रॉयल और एलिगेंट लुक देती हैं। सर्दियों में मौसम सुहावना रहता है, जिससे आउटडोर शूट करना आसान हो जाता है। यहां आप रात के समय में भी खूबसूरत प्रे वेडिंग शूट करा सकते हैं।
विज्ञापन
3 of 7
जयपुर
- फोटो : instagram
2. जयपुर
जयपुर अपने ऐतिहासिक किलों और महलों के लिए जाना जाता है। आमेर फोर्ट, हवा महल और जल महल जैसे स्पॉट्स प्री वेडिंग शूट के लिए बेहद पॉपुलर हैं। विंटर सीजन में यहां की गुलाबी थीम फोटोज को और खूबसूरत बना देती है। यहां आपको सही बजट में फोटोग्राफर भी मिल जाएंगे।
4 of 7
मनाली
3. मनाली
मनाली सर्दियों में बर्फ से ढका रहता है, जो रोमांटिक प्री वेडिंग शूट के लिए परफेक्ट है। बर्फीले पहाड़, देवदार के जंगल और नदी किनारे शूट कपल की तस्वीरों में ड्रीम जैसा फील जोड़ देते हैं। मनाली में फोटोशूट का प्लान तभी करें, जब वहां बर्फ पड़ रही हो।
विज्ञापन
5 of 7
मसूरी
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
4. मसूरी
मसूरी को क्वीन ऑफ हिल्स कहा जाता है। यहां की धुंध, हरियाली और पहाड़ी रास्ते फोटोशूट को बेहद सॉफ्ट और रोमांटिक टच देते हैं। सर्दियों में मसूरी का शांत माहौल कपल्स को खास पसंद आता है। यहां आप मॉल रोड पर भी फोटोशूट करा सकते हैं।
विज्ञापन
6 of 7
लखनऊ
- फोटो : सोशल मीडिया
5. लखनऊ
लखनऊ अपनी नवाबी शान और तहजीब के लिए मशहूर है। बड़ा इमामबाड़ा, रूमी दरवाजा और पुराने बाजार प्री वेडिंग शूट को क्लासिक और रॉयल लुक देते हैं। ट्रेडिशनल आउटफिट्स में यहां शूट करना खास रहता है। यहां सर्दी में जह कोहरा पड़ने लगता है तो फोटोशूट और भी खूबसूरत होता है।
ऋषिकेश नेचुरल और स्पिरिचुअल थीम प्री वेडिंग शूट के लिए बेस्ट है। गंगा घाट, लक्ष्मण झूला और पहाड़ों की खूबसूरती तस्वीरों को शांत और नेचुरल बैकड्रॉप देती है। सर्दियों में यहां का मौसम ठंडा और साफ रहता है।