भारत की इन शानदार जगहों पर जाना न भूलें
- फोटो : Pixabay
गुलमर्ग
कश्मीर का गुलमर्ग जनवरी में घूमने के लिए परफेक्ट जगह है। यहां पर स्कीइंग, केबल कार की सवारी कई रोमांचक गतिविधियां कर सकते हैं। यहां पर आप बर्फ का भी मजा ले सकते हैं। गुलमर्ग एशिया की सबसे ऊंची और सबसे लंबी केबल कार वाली जगह है। यहां पर पर्यटकों के लिए अल्पाथर झील, खिलनमर्ग, महारानी मंदिर, निंगली नाला, सेंट मैरी चर्च घूमने लायक हैं।