फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली से बहुत पास है दिल को सुकून देने वाला ये टूरिस्ट प्लेस, जहां प्रवासी मेहमान करेंगे स्वागत

Wed, 08 Jan 2020 08:45 AM IST
निलेश कुमार लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 7
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Pixabay
नए साल में आपने कौन-सी जगहें घूमी? अपने शहर में ही पार्टी की या फिर कहीं का टूर कर आए? घूमने-फिरने का भी अपना रोमांच होता है न! कभी हिल स्टेशन घूमने का मन होता है तो कभी समंदर किनारे। कभी बहुत दूर जाने को जी चाहता है तो कभी वीकेंड पर पास की कोई जगह। दिल्ली, जयपुर और आगरा के बीच एक ऐसी ही जगह है, जहां से लौटकर आने को मन नहीं करता। अपने ही देश में इस जगह पर प्रवासी मेहमान आपका स्वागत करते हैं। आइए, जानते हैं इस बारे में:
विज्ञापन

2 of 7
Ghana Bird Sanctuary - फोटो : Pixabay
राजस्थान के पूर्वी गेटवे के नाम से प्रसिद्ध एक शहर है भरतपुर, जिसे वहां के ऐतिहासिक, धार्मिक, पर्यटन और मनोरंजन से भरपूर स्थलों के लिए जाना जाता है। बताया जाता है कि वर्ष 1733 में महाराजा सूरजमल ने भरतपुर की स्थापना की थी। भरतपुर पैलेस, लोहागढ़ किला, लक्ष्मण पैलेस, संग्रहालय के अलावा यहां एक ऐसी शानदार जगह है, जहां के सुंदर और मनोरम दृश्य आपको वहीं रुकने पर मजबूर कर देते हैं।
विज्ञापन

3 of 7
Ghana Bird Sanctuary - फोटो : Pixabay
हम बात कर रहे हैं, भरतपुर के प्रसिद्ध केवलादेव घाना राष्ट्रीय उद्यान यानी भरतपुर पक्षी अभयारण्य की, जोकि भरतपुर में सबसे लोकप्रिय पर्यटक स्थल है। इस अभ्यारण्य को काफी व्यवस्थित तरीके से बनाए रखा गया है और यहां सफारी का आनंद लेने के लिए पर्यटकों की काफी भीड़ यहां रहती हैं।

4 of 7
Ghana Bird Sanctuary - फोटो : Pixabay
पूरी दुनिया में अपने पक्षी अभयारण्य के लिए प्रसिद्ध भरतपुर राष्ट्रीय उद्यान में पक्षियों की 364 से अधिक प्रजातियां हैं, जिनमें अफगानिस्तान, तुर्कमेनिस्तान, चीन और साइबेरिया से आने वाले प्रवासी पक्षी भी शामिल हैं।
विज्ञापन

5 of 7
Ghana Bird Sanctuary - फोटो : Pixabay
पक्षियों की 364 प्रजातियों के अलावा यहां फूलों की 379 प्रजातियां भी है। वहीं अन्य जीवों की बात करें तो 13 प्रजाति के सांप, सात प्रजाति के कछुए, पांच प्रजातियों की छिपकली और सात उभयचर प्रजातियां देखी जा सकती है। इसके अलावा कई अन्य जीव जंतु भी यहां पाए जाते हैं।
विज्ञापन

6 of 7
Ghana Bird Sanctuary - फोटो : Pixabay
राष्ट्रीय पक्षी अभयारण्य भरतपुर शहर से महज तीन किलोमीटर की दूरी पर पड़ता है। यह जगह 29 वर्ग किलोमीटर के क्षेत्र में फैला हुआ है और पक्षियों की समृद्ध विविधता के लिए प्रसिद्ध है। साल 1982 में इस क्षेत्र को एक राष्ट्रीय उद्यान के तौर पर मान्यता मिली थी और 1985 में इस शहर को यूनेस्को की विश्व धरोहर स्थल के रूप में स्वीकार किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
Ghana Bird Sanctuary - फोटो : Pixabay
पक्षियों के लिए यह पार्क किसी स्वर्ग से कम नहीं। यहां पाए जाने वाले लोकप्रिय और अप्रवासी पक्षियों में हॉक्स, बत्तख, चील, क्रेन, पेलिकन, वाग्टेल, शंकु, हंस, वारब्लर्स, बुनिंग्स, फ्लाईकैचर्स, स्टिंट्स, व्हीटर, लार्क्स आदि लोगों का मन मोह लेते हैं। खूबसूरत पक्षियों के अलावा इस पार्क में स्तनधारी जीव भी पाए जाते हैं। फारल मवेशी, नील गाय और धब्बेदार हिरण भी यहां देखे जा सकते हैं। वहीं, पानी के सांप, अजगर और छिपकली जैसी विभिन्न सरीसृप भी यहां देखने को मिल सकती हैं।

तो फिर देर किस बात की! प्लान बनाइए और हो आइए भरतपुर।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें