फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पर्यटकों के बीच लोकप्रिय ऐसी झील, जहां की मिट्टी-पानी दूर करती है बीमारी, यहां रहते हैं केवल 100 लोग

Tue, 07 Jan 2020 07:31 PM IST
निलेश कुमार लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
Oasis of America, Huacachina, Peru - फोटो : Wikipedia
हमारे देश में कई विशेष अवसरों पर गंगा स्नान करने या अन्य कई पवित्र नदियों में नहाने का महत्व है। बहुत सारे लोग स्नान करते समय गंगा नदी की मिट्टी शरीर पर लगाते हैं। उनका मानना होता है कि इससे शरीर स्वच्छ होता है और बीमारियां भी दूर होती है। भारत में कई ऐसे पोखर, कुंड, झील आदि हैं, जहां नहाने से बीमारियां दूर होने की मान्यताएं हैं। दुनिया में एक ऐसी ही झील भी है, जहां के बारे में ऐसी ही मान्यताएं हैं। यहां जलपरी होने का भी दावा किया जाता है और सबसे खास बात कि यह पर्यटकों के बीच बहुत ज्यादा लोकप्रिय है। आइए जानते हैं इसके बारे में:
विज्ञापन

2 of 6
Oasis of America, Huacachina, Peru - फोटो : Instagram
दक्षिण पश्चिम अमेरिका में एक छोटा सा देश है पेरू। रहस्मयी पहाड़ों और शानदार आश्चर्यजनक आर्किटेक्चर की वजह से टूरिस्ट यहां खिंचे चले आते हैं। इसी देश में एक जगह है, हुआकाचाइना (Huacachina) और यहीं पर है ये खास झील। बताया जाता है कि इस क्षेत्र की आबादी करीब 100 लोगों की ही है, जबकि यहां हर साल 10 हजार से भी ज्यादा टूरिस्ट घूमने आते हैं। यह झील तेजी से पर्यटकों के बीच लोकप्रिय होती जा रही है।
विज्ञापन

3 of 6
Oasis of America, Huacachina, Peru - फोटो : Social Media
ओएसिस ऑफ पेरू(Oasis of Peru) या ओएसिस ऑफ अमेरिका (Oasis of America) के नाम से मशहूर इस झील के आसपास रेत के ऊंचे—ऊंचे टीले हैं। इस झील के बारे में बताया जाता है कि यहां के पानी और मिट्टी में जादू-सा है। इस झील में नहाने से और शरीर पर मिट्टी का लेप लगाने से बीमारियां दूर हो जाती हैं।


 

4 of 6
Oasis of America, Huacachina, Peru - फोटो : Social Media
इस इलाके के लोग तो इस झील में नहाते ही हैं, बड़ी संख्या में पर्यटक भी इस झील में डुबकी लगाने पहुंचते हैं और शरीर पर यहां की मिट्टी का लेप भी करते हैं। आप भी सोच रहे होंगे कि रेत के टीलों के बीच यह झील आखिर बनी कैसे? इसके पीछे कुछ दिलचस्प कहानियां कही जाती है, जिनपर विश्वाास करना भी मुश्किल होता है।

 
विज्ञापन

5 of 6
Oasis of America, Huacachina, Peru - फोटो : Wikipedia
बताया जाता है कि एक राजकुमारी ने नहाने के लिए अपने कपड़े उतारे तो उसकी नजर अपने शीशे पर पड़ी। शीशे में उसने देखा कि एक शिकारी उसकी तरफ बढ़ रहा था। वह अचानक वहां से भागने लगी। भागने के क्रम में उसका शीशा गिर गया, जो झील बन गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
Oasis of America, Huacachina, Peru - फोटो : Instagram
एक और कहानी यह कही जाती है कि जब राजकुमारी भाग रही थी तो इस क्रम में रेत उड़े और टीले बन गए। दावा यह भी किया जाता है कि राजकुमारी इसी झील में जलपरी के रूप में रहती है और कुछ पर्यटकों को दिखी भी है। हालांकि इस बात की पुष्टि नहीं हो पाई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें