kerla
- फोटो : social media
पहाड़ नदियां, झरने और प्राकृतिक खूबसूरती के साथ केरल में सबकुछ मौजूद है जो एक पर्यटक की पसंद होती है। यहां की जगहों की बात करें तो सबसे टॉप पर नाम आता है अलेप्पी का। इस जगह का नाम बेहतरीन जगहों में सबसे पहले आता है। अलेप्पी हाउस बोट मेड के दौरे के लिए मशहूर है। यहां पर समुद्र के अलावा अंबालापुक्षा श्री कृष्ण मंदिर, कृष्णापुरम पैलेस, मरारी समुद्र तट घूमने के लिए अच्छी जगह है।