ऑफ सीजन
सबसे पहला मंत्र कम बजट में सैर के लिए है कि आप भीड़भाड़ या पीक सीजन में किसी भी जगह की सैर न करें। अगर आप प्राकृतिक नजारों का लुत्फ लेने जा रहें हैं तो प्रकृति के नजारें हर वक्त सुंदर ही नजर आते हैं। जब आप ऑफ सीजन में सैर के लिए जाते हैं तो होटल और घूमने के लिए वाहनों की सुविधा आसानी से और कम पैसों में मिल जाती है। जिससे आपका बहुत सारा पैसा बच जाता है। वहीं अगर आप भीड़भाड़ के समय जाएंगे तो बहुत सारा पैसा केवल होटल और घूमने के लिए साधन पर ही खर्च हो जाता है।