फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यात्रा के दौरान हर किसी से ना कर लें दोस्ती, रखें इन बातों का खास ख्याल

Fri, 17 May 2019 10:09 AM IST
पंखुड़ी सिंह लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
एक्स्प्लोरर हैं और अक्सर यात्रा पर रहते हैं तो कई अजनबियों से भी मिलते होंगे। हालांकि कई बार यात्रा के दौरान कुछ अजनबी हमारे अच्छे दोस्त भी बन जाते हैं। लेकिन सभी से मित्रता करना भी ठीक नहीं होता। खासकर जब आप यात्रा पर है तो नया देश हो या शहर आप अगले व्यक्ति के व्यक्तिगत जीवन से बिल्कुल परिचित नहीं होते हैं। ऐसे में हम आपको बताने जा रहे हैं कि यात्रा के दौरान किसी अनजान से दोस्ती करने से पहले आपको किन बातों का ख्याल रखना चाहिए। 
 
विज्ञापन

2 of 4
आमतौर किसी अजनबी के साथ हमारी बातों की शुरुआत इन्हीं सब सवालों के साथ होती है। लेकिन अगर आप ग्रुप टूर पर हैं तब तो उनकी बातों पर भरोसा कर सकते हैं लेकिन अगर आप अकेले यात्रा कर रहे हैं तो उसकी बताई बातों पर आंख मूंदकर भरोसा न करें। 


 
विज्ञापन

3 of 4
साथ में या ग्रुप में और जो दूसरे लोग हैं, उनके साथ उसका व्यवहार कैसा है? इस बात पर जरूर गौर करें। अगर सभी के साथ उसका व्यवहार उतना ही दोस्ताना है, जितना आपके साथ या सामान्य व्यवहार है तब तो ठीक है। लेकिन अगर वह आपके साथ जबरदस्त मीठा व्यवहार कर रहा है और दूसरों के साथ रूखा बर्ताव कर रहा है तो आपको सतर्क रहने की जरूरत है।

 
विज्ञापन

4 of 4
जाहिर सी बात है आप किसी अनजान व्यक्ति की डिग्री देखकर तो दोस्ती करेंगे नहीं बल्कि उसका व्यवहारिक ज्ञान देखना जरुरी होता है। अगर व्यक्ति की बातों का स्तर बहुत ही अजीब है और बॉडी लैंग्वेज भी सही नहीं लग रही है तो बेहतर होगा कि ऐसे इंसान से आप दूर ही रहें। उनकी किसी हरकत की वजह से आप मुसीबत में फंस सकते हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें