वीकेंड में सभी को सौ काम होते हैं। हफ्ते भर काम करने के बाद वीक ऑफ में या तो आप आराम करना पसंद करेंगे या किसी बेहतरीन जगह जाकर दिमाग फ्रेश करना चाहेंगे। लेकिन अगर हम कहें की इस बार सरोजनी और जनपथ से हटकर किफायती बाजार के विषय में बताने जा रहे हैं तो शायद आप शॉपिंग का भी मूड बना सकते हैं। जी हां, इस वीकेंड शॉपिंग के लिए तैयार रहें। ये ऐसी मार्किट है जहां आपको हर लेटेस्ट सामान कम और किफायती दाम पर मिल जाएगा।