Best Places For Family Trip: बचपन में जब हम कार की खिड़की से बाहर झांकते हुए नई जगहों को देखकर उत्साहित होते थे, तब यात्रा की सारी जिम्मेदारी हमारे माता-पिता के कंधों पर होती थी। समय के साथ भूमिकाएं बदल जाती हैं। अब टिकट बुक करने से लेकर पूरी यात्रा की योजना बनाने तक की जिम्मेदारी हमारी होती है। फर्क सिर्फ इतना है कि इस बार हमारे साथ हमारे माता-पिता भी होते हैं और हमारे बच्चे भी। यही खूबसूरती है मल्टी-जनरेशन ट्रैवल की, जहां तीन पीढ़ियां एक साथ सफर करती हैं और यादों का खजाना बनाती हैं।
जून का महीना ऐसी यात्राओं के लिए खास माना जाता है। बच्चों की गर्मियों की छुट्टियां होती हैं, कई देशों में मौसम सुहावना रहता है और पर्यटन स्थलों पर भीड़ अपेक्षाकृत कम होती है। ऐसे में परिवार के हर सदस्य की पसंद और जरूरतों को ध्यान में रखते हुए यात्रा का आनंद लिया जा सकता है।