फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देश के पांच शहरों की वे खास फूडी गलियां, जहां का देसी-विदेशी जायका आपको कर देगा लाजवाब

Tue, 28 Jan 2020 02:47 PM IST
निलेश कुमार लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
Street Food - फोटो : Pixa
भारतीय खानपान दुनिया भर में अपने स्वाद और विविधता के लिए जाना जाता है। देश के कई शहरों के स्ट्रीट फूड दुनिया भर में मशहूर हैं। यहां का जायका विदेशियों को भी खींच लाता है। वैसे भी लजीज खाने का शौक तो सभी को होता है। तो लीजिए आज हम आपको बताने जा रहे हैं देश के पांच बड़े शहरों की उन खास फूडी गलियों के बारे में, जहां का देसी-विदेशी जायका आपको लाजवाब कर देगा। शुरुआत करते हैं पूर्वी भारत से: 

विज्ञापन

2 of 6
ROLL
न्यू मार्केट, कोलकाता
कोलकाता गए और काठी रोल्स नहीं खाया तो क्या खाया! यहां के न्यू मार्केट में कई तरह के काठी रोल्स मिलेंगे। यहां पर तले हुए स्नैक्स की भी विस्तृत रेंज मिलेगी, जिसे तालेभाजा कहा जाता है। बांग्लादेशी कुजिन के लिए न्यू मार्केट एरिया में मुश्ताक अहमद स्ट्रीट पर कस्तूरी रेस्टोरेंट जा सकते हैं। वहीं, रसगुल्ले के लिए भवानीपुर जा सकते हैं। 
विज्ञापन

3 of 6
सांकेतिक तस्वीर
खाऊ गली, घाटकोपर, मुंबई
मुंबई में स्ट्रीट फूड का मजा लेना हो तो जगहों की कमी नहीं है। यहां इन गलियों को खाऊ गलियां कहा जाता है। इन खाऊ गलियों में घाटकोपर बहुत खास है। पावभाजी और टिक्का के अलावा आपको यहां पानीपूरी, सैंडविच और कई तरह के डोसा मिल जाएंगे। इनमें आइसक्रीम डोसा, थाउजंड और आईलैंड डोसा का स्वाद गजब का होता है, जो आपकी जुबां से जल्दी नहीं उतरने वाला। 

4 of 6
paratha
पराठा वाली गली, दिल्ली
दिल्ली में शॉपिंग और ऐतिहासिक धरोहर के साथ-साथ चांदनी चौक में स्थित पराठे वाली गली भी किसी परिचय की मोहताज नहीं है। यहां साल 1872 से दुकानें लगती हैं और इन ऐतिहासिक दुकानों पर पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी और जवाहरलाल नेहरू से लेकर बॉलीवुड के कई सितारे पराठों का स्वाद चख चुके हैं। पराठों की यहां 40 वेराइटी मिलती है, जिन्हें तवों पर नहीं बल्कि कढ़ाई में बनाया जाता है। यहां के लजीज पराठों का स्वाद आप कभी नहीं भूल पाएंगे। 
विज्ञापन

5 of 6
Street Food - फोटो : PIXA
भुक्खड़ गली, अहमदाबाद
अहमदाबाद की भुक्खड़ गली में शाम का नजारा ही अलग होता है। रंगीन रोशनियों के बीच बड़ी संख्या में फूडी लोगों का यहां जमावड़ा लगता है। आपको यहां मैक्सिकन, थाई, चाइनीज, स्पैनिश और लैबनीज खाने की चीजें इंडियन स्टाइल में बजट में खाने को मिल जाएंगी। यहां की अन्य फेमस फूड की बात करें तो वन स्लाइज पिज्जा, तंदूरी मोमोज, फजीता राइस आदि लबाबदार हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
Food street - फोटो : Pixa
जॉनसन मार्केट, बंगलूरू
बंगलूरू का जॉनसर मार्केट नॉनवेज खाने वालों के लिए शानदार जगह है। कबाब के शौकीन हैं तो यहां जरूर जाएं। यहां का कबाब एक बार खा लिया तो जिंदगी भर स्वाद याद रह जाएगा। वहीं, वेजिटेरियन लोगों के लिए भी यहां काफी कुछ है। सुलेमानी चाय, हरीरा, कोकोनट और फ्रूट नान का जो स्वाद यहां मिलेगा, वह शायद की कहीं और मिल पाएगा। 

तो आप देश के इन पांच शहरों में से कहीं हैं या फिर जल्दी ही जाने वाले हैं तो इन फूडी गलियों का जायका जरूर लें। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें