फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Snowfall in February: फरवरी में बर्फबारी देखना है? स्नोफॉल के लिए बेस्ट हैं ये जगह

Fri, 30 Jan 2026 10:41 AM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला

सार

February Snowfall Places : अगर फरवरी के महीने में बर्फबारी देखनी है, तो भारत की कुछ जगहों पर जा सकते हैं, जहां इस महीने भी स्नोफाॅल होता है। इस महीने सैलानियों की भीड़ कम, सुकून ज्यादा और ठंड कम हो जाती है।
विज्ञापन
1 of 6
Snow fall देखने कहां जाएं - फोटो : instagram

सर्दियों में जब बर्फ गिरती है तो ये दृश्य रोमांच को बढ़ा जाता है। हालांकि भारत में दिसंबर और जनवरी में बर्फबारी अधिक होती है और फरवरी का महीना आते आते सर्दी को कुछ हो जाती है। फरवरी का महीना ठंड की आख़िरी सांस, पहाड़ों की सफ़ेद चुप्पी और आसमान से गिरती बर्फ़ की मुलायम परत होता है।

अगर आप बर्फबारी देखना चाहते हैं लेकिन अगर आप बर्फ का सीजन चला गया, ये सोचकर हताश हैं तो निराश होने की जरूरत नहीं है। फरवरी में भी भारत की कुछ जगहों पर बर्फ देखने को मिलती है। जनवरी की भीड़ और मार्च की पिघलन के बीच फरवरी संतुलन का महीना है, जब बर्फ भी मिलती है और सफर भी आसान रहता है।

फरवरी में स्नोफॉल एक खूबसूरत अनुभव है जो आपको रोज़मर्रा की गर्म, शोर भरी ज़िंदगी से बाहर निकालकर सिखाता है कि खामोशी भी खूबसूरत होती है। अगर बर्फ देखनी है, तो इसी फरवरी में पांच जगहों की यात्रा पर निकलें।

फरवरी में स्नोफॉल ट्रिप के लिए जरूरी टिप्स

  • वॉटरप्रूफ जैकेट और स्नो शूज़ जरूर लें
  • ट्रैवल से पहले रोड और वेदर अपडेट देखें
  • ज़्यादा ऊंचाई पर धीरे चलें।
  • लोकल गाइड और ड्राइवर पर भरोसा करें।
विज्ञापन

2 of 6
गुलमर्ग में बर्फबारी के बीच सेल्फी लेती महिला पर्यटक। - फोटो : अमर उजाला

फरवरी में स्नोफॉल देखने के लिए बेस्ट जगहें 


गुलमर्ग, जम्मू-कश्मीर

अगर भारत में परफेक्ट स्नोफॉल कहीं है, तो वह गुलमर्ग है। फरवरी में यहां मोटी बर्फ़ की चादर बिछी होती है। यह स्नोफॉल गारंटी वाली जगह है।

  • गोंडोला राइड

  • स्कीइंग और स्नोबोर्डिंग

  • चीड़ के जंगलों के बीच बर्फ़बारी

विज्ञापन

3 of 6
पहलगाम - फोटो : Instagram

 पहलगाम, जम्मू-कश्मीर

जम्मू कश्मीर का पहलगाम शांत, खूबसूरत और रोमांटिक पर्यटन स्थल है। फरवरी में पहलगाम बर्फ़ से ढका रहता है।

  • लिद्दर नदी जमी हुई

  • बीटाब वैली में सफ़ेद नज़ारे

  • कम भीड़, ज़्यादा सुकून

4 of 6
मनाली में बर्फबारी का आनंद लेते सैलानी।  - फोटो : संवाद

मनाली और सोलंग वैली, हिमाचल प्रदेश

पहली बार स्नोफॉल देखने वालों के लिए सबसे आसान विकल्प  हिमाचल प्रदेश का मनाली  और सोलंग वैली है।

  • सोलंग वैली में स्नो एक्टिविटीज़

  • अटल टनल के पास ताज़ी बर्फ़

  • फैमिली और कपल्स दोनों के लिए परफेक्ट

विज्ञापन

5 of 6
Tawang - फोटो : pixabay

तवांग, अरुणाचल प्रदेश

यह स्थल कम जाना-पहचाना है यानी यहां पर्यटकों की भीड़ कम ही रहती है, लेकिन बर्फ़ के मामले में जबरदस्त है।

  • बौद्ध मठ बर्फ़ में ढके

  • सच्ची पहाड़ी शांति

  • रोमांच पसंद करने वालों के लिए

विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
बर्फबारी के बाद औली का नजारा - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

औली, उत्तराखंड

अगर बर्फ के साथ पहाड़ों की गरिमा देखनी है, तो औली जाएं।

  • फरवरी में स्कीइंग का पीक सीज़न

  • नंदा देवी के शानदार दृश्य

  • साफ़, शांत और कम भीड़

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें