फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Family Road Trip: बच्चों से बुजुर्गों तक, सबके लिए बेस्ट हैं ये रोड ट्रिप

Thu, 29 Jan 2026 01:07 PM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Family Road Trip: परिवार संग रोड ट्रिप सिर्फ़ मंज़िल तक पहुंचना नहीं, बल्कि रास्ते में रिश्तों को और मजबूत करना है। सही रूट, सही प्लान और खुला दिल, बस इतना काफी है।
विज्ञापन
1 of 6
Road Trip - फोटो : Freepik

Road Trip With Family: फरवरी के हल्के सर्द मौसम में लोग घूमने जाना पसंद करते हैं। भीड़ और शोर से दूर रोजमर्रा की भागदौड़ से आराम पाने के लिए लोग अपने परिवार के साथ ट्रिप की योजना बनाते हैं। हालांकि अगर अचानक ऐसे किसी ट्रिप पर जाना चाहते हैं तो रोड ट्रिप सबसे बेहतरीन होती है। सबसे पहली बात है कि रोड ट्रिप के लिए पहले से रिजर्वेशन या छुट्टियां प्लान करने की जरूरत नहीं। बस जब मौका मिला, गाड़ी उठाई और चल दिए सैर पर।

दूसरी बात, परिवार के साथ रोड ट्रिप सिर्फ सफर नहीं, यादों के बागीचे से गुजरने जैसा होता है। गाड़ी में साथ बैठकर गाने, रास्ते के ढाबे, बच्चों की हंसी और बुज़ुर्गों की बातें यही सुखद यात्रा अनुभव होता ह। भारत में कुछ रोड ट्रिप रूट ऐसे हैं, जो सुरक्षित भी हैं, खूबसूरत भी और परिवार के लिए एकदम परफेक्ट भी हैं।  इस लेख में परिवार संग रोड ट्रिप रूट्स के कुछ विकल्प दिए जा रहे हैं।

हालांकि अगर रोड ट्रिप को सुरक्षित और मजेदार बनाना चाहते हैं तो कुछ बातों का ध्यान रखें। जैसे,  

  • गाड़ी की सर्विस पहले करा लें।

  • बच्चों के लिए स्नैक्स और गेम रखें।

  • हर दो-तीन घंटे में ब्रेक लेंय़

  • मौसम और सड़क की स्थिति ज़रूर चेक करें।

विज्ञापन

2 of 6
शिमला - फोटो : instagram

छुट्टियों में परिवार संग रोड ट्रिप के लिए 5 बेस्ट रूट


दिल्ली से शिमला
 

  • दूरी - दिल्ली से शिमला की दूरी लगभग 340 किमी
  • सही समय- फरवरी मध्य से जून तक
  • यह रूट हरियाली, पहाड़ और ठंडी हवा का क्लासिक संगम है।
  • चंडीगढ़ से आगे बढ़ते ही पहाड़ों की गोद में उतरने का अहसास मिलता है।
  • रास्ते में सोलन, धरमपुर जैसे स्टॉप फैमिली ब्रेक के लिए अच्छे हैं।
  • बच्चों और बुज़ुर्गों दोनों के लिए आरामदायक यात्रा।
  •  
विज्ञापन

3 of 6
मुंबई से गोवा - फोटो : Adobe

मुंबई से गोवा
 

  • दूरी- मुंबई से गोवा सड़क मार्ग की दूरी लगभग 590 किमी
  • सही समय -अक्तूबर से फरवरी 
  • हाइलाइट- बीच रूट, सीफूड, सनसेट
  • यह रोड ट्रिप अपने आप में एक फेस्टिवल है।
  • कोंकण की हरियाली, समुद्र की झलक और लोकल फूड सब कुछ एक साथ।
  • NH66 पर ड्राइव करते हुए सफर थकाता नहीं, बल्कि रिलैक्स करता है।

4 of 6
जयपुर से उदयपुर - फोटो : amar ujala File

जयपुर से उदयपुर
 

  • दूरी- जयपुर से उदयपुर की दूरी लगभग 400 किमी
  • सही समय - सितंबर से मार्च
  • हाइलाइट- फोर्ट्स, झीलें, हेरिटेज स्टे
  • राजस्थान की शान और शांति दोनों एक ही सफर में।
  • अरावली की पहाड़ियां, झीलों का शहर और ऐतिहासिक रास्ते परिवार के साथ कल्चर और कंफर्ट दोनों मिलते हैं।
विज्ञापन

5 of 6
बेंगलुरु से ऊटी - फोटो : Adobe

बेंगलुरु से ऊटी
 

  • दूरी- बेंगलुरु से ऊटी सड़क मार्ग की दूरी लगभग 270 किमी
  • सही समय- अक्तूबर से मई 
  • हाइलाइट: जंगल, वाइल्डलाइफ, ठंडा मौसम
  • यह रूट बच्चों और नेचर लवर्स दोनों के लिए जन्नत है।
  • मुदुमलाई फॉरेस्ट, घुमावदार सड़कें और चाय के बागान सफर को कहानी बना देते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
अटल टनल मनाली - फोटो : instagram

चंडीगढ़ से मनाली
 

  • दूरी-  चंडीगढ़ से मनाली की दूरी लगभग 300 किमी
  • सही समय- अप्रैल से जून
  • हाइलाइट: नदी, पहाड़, नेचर ब्रेक
  • यह रूट एडवेंचर और सुकून का संतुलन है।
  • कुल्लू घाटी, ब्यास नदी और पहाड़ों के बीच ड्राइव परिवार के साथ बिताया हर पल यादगार बन जाता है।

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें