अक्सर आप अपने पार्टनर के साथ अधिक वक्त बिताना चाहते हैं। कई बार घर से बाहर दूर कहीं जाने की भी इच्छा रखते हैं। इसके लिए कपल्स लाॅन्ग ड्राइव पर जाते हैं या फिर कोई ट्रिप प्लान करते हैं। लेकिन काम काज और नौकरी के चक्कर में हो सकता है कि आपके पास अधिक लंबी छुट्टी न हो, इसलिए किसी दूर की ट्रिप के लिए न तो आपके पास समय होता है और न इतना बजट। वहीं लाॅन्ग ड्राइव कितनी भी लंबी क्यों न हो, पार्टनर के साथ आपको वह समय कम ही लगता है। इस तरह की स्थिति में आप अपने पार्टनर के साथ वक्त गुजारने के लिए सरप्राइज रोड ट्रिप प्लान कर सकते हैं। घर से तो किसी लाॅन्ग ड्राइव के लिए निकलिए लेकिन पार्टनर को ट्रिप का अनुभव भी कराइए। इसके लिए आपको ऑफिस से छुट्टी लेने की जरूरत भी नहीं। आप सरप्राइज रोड ट्रिप पर वीकेंड पर जा सकते हैं। इस तरह की ट्रिप बजट में भी रहेगी। बस आपको यह तय करना है कि रोड ट्रिप पर कहां जाना चाहिए। तो चलिए जानते हैं पार्टनर के साथ रोड ट्रिप पर कहां जा सकते हैं।